दिल्ली-कानपुर रूट पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं दो नई विशेष ट्रेनें
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से कानपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा ...और पढ़ें

दिल्ली-कानपुर रूट पर रेलवे ने दो विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की।
HighLights
दिल्ली से कानपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें शुरू।
नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से चलेंगी ये ट्रेनें।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए फैसला।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली से कई रूट की ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। आने वाले दिनों में भीड़ और अधिक बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखकर रेलवे विशेष ट्रेनें चला रहा है।
इसी कड़ी में दिल्ली से कानपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसमें एक ट्रेन नई दिल्ली और दूसरी आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। दोनों ट्रेनों में शयनयान व वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे और इनका रास्ते में अलीगढ़ व इटावा में ठहराव होगा।
इन दो ट्रेनों की घोषणा
नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (02456/02455): यह विशेष ट्रेन सात सितंबर से 30 नवंबर तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह सुबह पौने आठ बजे रवाना होकर दोपहर सवा एक बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में यह अपराह्न तीन बजे कानपुर सेंट्रल से चलकर देर शाम 8.20 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
आनंद विहार टर्मिनल- कानपुर सेंट्रल (02458/02457): यह विशेष ट्रेन आठ सितंबर से 29 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह सुबह 8.20 बजे चलकर दोपहर सवा एक बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में कानपुर सेंट्रल से अपराह्न तीन बजे रवाना होकर देर शाम 8.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
