दिल्ली में नकली ब्रांड का खेल, उत्तम नगर में छापेमारी; हार्पिक ब्रांड की फर्जी बोतलें बरामद
द्वारका पुलिस की डीआईयू टीम ने उत्तम नगर में नकली हार्पिक ट्वायलेट क्लीनर के धंधे का भंडाफोड़ किया। बिंदापुर रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर नामी कं ...और पढ़ें
-1774809649198_m.webp)
दिल्ली में फर्जी ट्वायलेट क्लीनर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़।
HighLights
उत्तम नगर में नकली हार्पिक ट्वायलेट क्लीनर का भंडाफोड़।
पुलिस ने दुकान से 29 फर्जी हार्पिक बोतलें जब्त कीं।
दुकान संचालक अशोक कुमार पर कॉपीराइट उल्लंघन का केस।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस की डीआईयू टीम ने कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तम नगर इलाके में नकली उत्पादों के धंधे का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने बिंदापुर रोड स्थित अनूप नगर की एक दुकान पर छापेमारी कर नामी कंपनी के ब्रांड की नकली हार्पिक ट्वायलेट क्लीनर लेबल लगे 29 बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में दुकान संचालक अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, रेकिट बेंकिसर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि निश्चय जैन ने शिकायत दी थी कि बाजार में कंपनी के उत्पादों की नकली पैकेजिंग कर उन्हें बेचा जा रहा है, जिससे कॉपीराइट का उल्लंघन हो रहा है। शिकायत के आधार पर एसीपी डीआईयू के निर्देशन में एसआई विकास कुमार की टीम ने 25 मार्च की शाम छापेमारी की।
पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर सील कर लिया
मौके पर दुकान संचालक अशोक कुमार मौजूद मिला, जिसे जांच के दौरान आरोपों से अवगत कराया गया। तलाशी के दौरान दुकान से 600 एमएल की 29 संदिग्ध बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें प्रथम दृष्टया नकली पाया गया। पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर सील कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी नकली सामान कहां से मंगाता था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।