Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नंदू गैंग मकोका मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अंतिम दलीलें पूरी कीं

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:29 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में नंदू गैंग से जुड़े मकोका मामले में आरोप तय करने को लेकर अपनी अंतिम दलीलें पूरी कर ली हैं। इस मामले में पूर्व आप ...और पढ़ें

    राउज एवेन्यू कोर्ट।

    राउज एवेन्यू कोर्ट।

    HighLights

    1. दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में अंतिम दलीलें पूरी कीं।

    2. पूर्व आप विधायक नरेश बाल्यान और कपिल सांगवान आरोपी हैं।

    3. राउज एवेन्यू कोर्ट 17 अगस्त को अगली सुनवाई करेगा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नंदू गैंग से जुड़े मकोका मामले में आरोप तय करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को अपनी अंतिम दलीलें पूरी कर लीं।

    इस मामले में पूर्व आप विधायक नरेश बाल्यान और फरार गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू समेत अन्य आरोपी हैं।

    विशेष एमपी-एमएलए न्यायाधीश प्रशांत कुमार ने दिल्ली पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह को तीन से चार पन्नों का लिखित सारांश (सिनॉप्सिस) दाखिल करने का निर्देश दिया है।

    अदालत अब 17 अगस्त को नरेश बाल्यान और कपिल सांगवान के वकीलों की ओर से आरोप तय करने के मुद्दे पर दलीलें सुनेगी।