ड्रग्स की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए दूसरे राज्यों के जेलों में रखे जाएंगे ड्रग्स तस्कर, ऑपरेशन कवच से कसा शिकंजा
गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस नशा मुक्त दिल्ली के लिए सक्रिय है। ड्रग्स तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ने हेतु उन्हें अब दिल्ली से बाहर की जेलों ...और पढ़ें
-1773187102014-1773324272563-1773324280815_m.webp)
गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली को नशा मुक्त करने के संकल्प के तहत पुलिस हर वह कदम उठा रही है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली को नशा मुक्त करने के संकल्प के तहत पुलिस हर वह कदम उठा रही है, जिससे तस्करों पर प्रभावी तरीके से शिकंजा कसा जा सके। पुलिस ऐसे तस्करों की पहचान कर सूची तैयार करने में जुटी है जो बार-बार ड्रग्स के धंधे में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
ऐसे तस्करों की सारी पृष्ठभूमि का पता लगा उनपर पिट एनडीपीएस लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की एंटी नाइकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट द्वारा, प्रपोजल तैयार कर दिल्ली सरकार के माध्यम से गृह व वित्त मंत्रालय को भेज दिया जाता है। वहां से अप्रूवल मिलने पर उसेर जेल भेज दिया जाता है।
तस्करों के सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पुलिस ने अब पिट एनडीपीएस वाले आरोपितों को दिल्ली से बाहर दूर दराज के जेलों में रखने का काम शुरू कर दिया है ताकि वहां उनसे मिलने कोई मुलाकाती नहीं जा सके। स्थानीय कैदियों से उनके बेहतर संबंध स्थापित न हो पाए।
प्रभावी तरीके से शिकंजा कसने के लिए पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच के एंटी नारकाेटिक्स टास्क फोर्स में अलग से संयुक्त आयुक्त का पद बनाकर उसपर एक वरिष्ठ आइपीएस की तैनाती कर दी गई।
पहले क्राइम ब्रांच यूनिट में केवल एक ही संयुक्त आयुक्त का पद होता था लेकिन अब संयुक्त आयुक्त के दो पद हो गए। इस साल अब तक तीन तस्करों पर पिट एनडीपीएस लगाया गया है। इस साल करीब 30 से अधिक तस्करों पर पिट एनडीपीएस लगाने का निर्णय किया गया है।
खबरें और भी
एक अधिकारी का कहना है कि पिछले ढाई वर्ष (मई 2023 से फरवरी 2026 तक) में 'ऑपरेशन कवच' के तहत 30 तस्करों पर पिट एनडीपीएस लगाया और 32 अन्य प्रक्रिया में है।
- इस दौरान ड्रग्स तस्करी के सभी तरह के मामले में 7,134 तस्कर गिरफ्तार किए गए। उनसे17,435 किलोग्राम विभिन्न तरह की ड्रग्स जब्त की गई।
- तस्करों के खिलाफ वित्तीय जांच कर 75 माफिया की 29.13 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई
- 40 तस्करों के अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर एक्शन किया गया
- तस्करों से बड़ी मात्रा में हेरोइन, कोकेन, स्मैक, अफीम, गांजा, चरस, सिंथेटिक ड्रग्स जैसे एमडीएमए और एम्फैटेमिन और अन्य ड्रग्स बरामद की गई।
यह भी पढ़ें- पुलिस स्टेशनों में CCTV न होने पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब