ऑपरेशन प्रहार: दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 23 अपराधियों को दबोचा, करोड़ों का माल बरामद
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 72 घंटे में 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करोड़ों रुपये के 390 मोबाइल, 66 वाहन, 19 अवैध ...और पढ़ें

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 72 घंटे में 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
HighLights
उत्तर-पश्चिम दिल्ली पुलिस ने 'ओप्रेशन प्रहार' चलाया।
72 घंटे में 23 आरोपित गिरफ्तार, भारी बरामदगी।
करोड़ों के मोबाइल, वाहन, हथियार और आभूषण जब्त।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए केवल 72 घटों के भीतर 23 आरोपित को पकड़ा है। आरोपित के पास से झपटमारी व चोरी के 390 मोबाइल, 66 चोरी के दोपहिया व चार पहिया वाहन, 19 अवैध हथियार, 21 चाकू, सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपित के पास मिले मोबाइलों की कीमत डेढ़ करोड़ व आभूषणों का मूल्य 62 लाख रुपये बताई जा रही है।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि विभिन्न पुलिस टीमों ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की है। एंटी-बर्गलरी सेल ने 54 मोबाइल, एक दोपहिया वाहन, 12 लाख के आभूषण, एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) ने 27 मोबाइल बरामद किए हैं। मॉडल टाउन ने 22 मोबाइल, तीन दोपहिया वाहन व एक कार, एक अवैध हथियार, एक चाकू, 32 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जहांगीरपुरी ने 46 मोबाइल, सात दोपहिया वाहन, चार अवैध हथियार, तीन चाकू व महेंद्र पार्क ने सात मोबाइल, तीन दोपहिया वाहन, एक अवैध हथियार, चार चाकू, शालीमार बाग ने 35 मोबाइल, पांच दोपहिया वाहन, एक अवैध हथियार, दो चाकू, तीन लाख के आभूषण बरामद किए। मौर्या इन्क्लेव ने 14 मोबाइल, चार दोपहिया वाहन, सुभाष प्लेस ने 60 मोबाइल, तीन दोपहिया वाहन, दो अवैध हथियार, 12 लाख के आभूषण तथा केशव पुरम ने 15 मोबाइल, छह दोपहिया वाहन, एक अवैध हथियार, 12 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए।
भारत नगर ने 36 मोबाइल, 12 दोपहिया वाहन, दो अवैध हथियार, अशोक विहार ने 23 मोबाइल, तीन दोपहिया वाहन, एक अवैध हथियार, चार चाकू, पांच लाख मूल्य के आभूषण, आदर्श नगर ने 23 मोबाइल, 13 दोपहिया वाहन, दो अवैध हथियार, पांच चाकू, मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने 27 मोबाइल, छह दोपहिया वाहन, दो चाकू बरामद किए है।
खबरें और भी
पुलिस अब बरामद की गई संपत्ति के वास्तविक मालिकों का पता लगाने व तकनीकी सत्यापन के माध्यम से संबंधित एफआईआर से जोड़ने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।