Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CJP प्रदर्शन में शामिल दंगाइयों का रद होगा पासपोर्ट! जंतर मंतर पर हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:12 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस जंतर मंतर पर CJP के हिंसक प्रदर्शनों में शामिल दंगाइयों के पासपोर्ट रद करने पर विचार कर रही है। पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के बाद यह कार्र ...और पढ़ें

    हिंसक हो रहे प्रदर्शन के चलते छावनी में तब्दील हो चुकी है मध्य दिल्ली।

    हिंसक हो रहे प्रदर्शन के चलते छावनी में तब्दील हो चुकी है मध्य दिल्ली।

    HighLights

    1. दिल्ली पुलिस हिंसक CJP प्रदर्शनकारियों के पासपोर्ट रद करेगी

    2. जंतर मंतर पर NEET विरोध के दौरान पुलिस पर हमला हुआ

    3. घायल पुलिसकर्मियों और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान की जांच जारी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस उन व्यक्तियों के पासपोर्ट रद करने पर विचार कर रही है जो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में सीधे शामिल पाए गए हैं। यह कड़ी कार्रवाई बुधवार रात जंतर मंतर के पास नीट पेपर लीक मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद सामने आई है। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

    बता दें कि जंतर मंतर के पास ड्यूटी पर जा रहे इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह ने पीटीआई को बताया, 'करीब 4,000 से 5,000 लोगों की भीड़ इकट्ठी थी। वे पुलिस और सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। उन्होंने मुझे लाठियों, डंडों, पत्थरों और जो भी नुकीली चीजें उनके पास थीं, उनसे हमला कर दिया। मैं घायल हो गया और किसी तरह भाग निकला। मैं वर्दी में था, फिर भी उन्होंने मुझ पर हमला किया।'

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने उन लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दावा किया गया है।

    दरअसल, नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ सीजेपी का प्रदर्शन कई दिनों से जंतर मंतर पर जारी है। ज्यादातर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, लेकिन कुछ हिंसक घटनाओं ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर किया है।

    खबरें और भी

    पासपोर्ट रद करना दंगे और सुरक्षा बलों पर हमला करने वालों के लिए एक निवारक कदम के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल, दोषियों की पहचान और औपचारिक कार्रवाई को लेकर और जानकारी का इंतजार है।