जंतर-मंतर खाली कर अपने घर जाएं, मेट्रो का किराया भी माफ; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस ने किया एलान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही भीड़ को घर लौटने की सलाह दी है। दिल्ली मेट्रो म ...और पढ़ें

संसद मार्ग पर पानी की टैंकर पर खड़े प्रदर्शनकारी। जागरण
HighLights
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करने को कहा।
प्रदर्शनकारियों के लिए दिल्ली मेट्रो में मुफ्त यात्रा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशव्यापी बढ़ते प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में शामिल भीड़ को घर जाने की सलाह दी है।
जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समापन पर पुलिस ने लोगों से स्थल खाली करने की अपील की है। अधिकारियों ने माइक के माध्यम से घोषणा करते हुए कहा कि अब लोग शांतिपूर्वक वापस लौट जाएं।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो ने आम जनता के लिए निश्शुल्क यात्रा की सुविधा शुरू कर दी है। मेट्रो स्टेशनों के गेट खोले जा रहे हैं ताकि प्रदर्शनकारी और अन्य लोग आसानी से घर पहुंच सकें।
पुलिस और प्रशासन ने यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं। फिलहाल, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी शनिवार दोपहर बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के सभी एंट्री गेट फिर से खोल दिए गए हैं। दोपहर 3:44 बजे जारी इस अपडेट के साथ इन स्टेशनों पर यात्रियों की सामान्य आवाजाही बहाल हो गई है।
इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते इन स्टेशनों के प्रवेश द्वार बंद किए गए थे। अब प्रदर्शन समाप्त होने और स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को पहले की तरह इन स्टेशनों से प्रवेश की सुविधा मिल रही है।
यह भी पढ़ें- 'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन