Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-अफ्रीका फोरम समिट और बिग कैट एलायंस की बैठक, जी-20 की तर्ज पर दिल्ली में भव्य तैयारियां

    Updated: Mon, 11 May 2026 11:58 AM (IST)

    दिल्ली में चौथी भारत-अफ्रीका फोरम समिट और पहली इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस बैठक के लिए जी-20 शिखर सम्मेलन की तर्ज पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ...और पढ़ें

    मथुरा रोड स्थित भारत मंडपम के सामने वर्षा के दौरान जलजमाव से निपटने के लिए जलनिकासी के लिए व्यवस्था में जुटे कामगार। चंद्र प्रकाश मिश्र

    मथुरा रोड स्थित भारत मंडपम के सामने वर्षा के दौरान जलजमाव से निपटने के लिए जलनिकासी के लिए व्यवस्था में जुटे कामगार। चंद्र प्रकाश मिश्र

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चौथी भारत अफ्रीका फोरम समिट और पहली इंटरनेशनल बिग कैट अलाइंस (आइबीसीए) की बैठक के लिए दिल्ली को जी-20 शिखर सम्मेलन की तर्ज पर संजाया जाएगा। 28 मई से एक जून तक भारत मंडपम में होने वाले दोनों आयोजनों में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

    लुटियंस दिल्ली में होटलों में इनकी बुकिंग की गई है। इनके एयरपोर्ट से होटल और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के मार्गों पर स्वच्छता और सुंदरीकरण के व्यापक इंतजाम होंगे। साथ ही बेसहारा पशु व आवारा कुत्ते मार्ग पर नहीं हो, ये भी सुनिश्चित किया जाएगा। प्रमुख पर्यटन स्थलों और बाजारों में भी सफाई और सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

    समयसीमा 25 मई तय की गई

    दिल्ली के मुख्य सचिव के स्तर पर तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक हो चुकी है। एमसीडी आयुक्त और एनडीएमसी के चेयरमैन की देखरेख में पीडब्ल्यूडी सहित अन्य एजेंसियों ने काम करना शुरू कर दिया है। सभी कार्यों को पूरा करने की समयसीमा 25 मई तय की गई है।

    एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि सभी जोनल उपायुक्तों को अपने-अपने जोन में आने वाले कार्यों का नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य गति तेज करने और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने कहा कि चाहे जी-20 शिखर सम्मेलन हो या फिर एआई समिट, एनडीएमसी ने सभी आयोजनों में पुख्ता व्यवस्था की। पूर्व के अनुभव के आधार पर हम और बेहतर तैयारी करेंगे। अधिकारियों से लगातार निगरानी कर उनसे रिपोर्ट ली जा रही है।

    खबरें और भी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इतने बड़े-बड़े आयोजन का केंद्र दिल्ली बन रहा है, जिससे दिल्ली वाले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के गवाह बन रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- G-20 Summit 2025: पीएम मोदी का मेलोनी के साथ हंसी-मजाक, लूला को गले लगाया; समिट में छाए PM मोदी

    उल्लेखनीय है कि जी-20 शिखर सम्मेलन में वन विभाग ने 3.75 लाख, डीडीए ने 50 हजार, एनडीएमसी ने एक लाख और एमसीडी ने 50 हजार सजावटी फूलों के गमले और पौधे सड़कों के किनारे लगाए थे।

    एमसीडी की तरफ से किए जाने वाले कार्य

    • 12 मई तक सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और मरम्मत सुनिश्चित करना।
    • 15 मई तक अधिकृत पार्किंग की जांच और अतिक्रमण हटाना।
    • 20 मई तक पुराने सम्मेलनों की प्रचार सामग्री हटाकर नए ब्रांडिंग स्टीकर लगाना।
    • 22 मई तक सड़कों व फुटपाथों की सफाई के लिए मशीनें व स्टाफ तैनात करना।
    • 24 मई 2026 तक अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करना।
    • 25 मई तक सभी जोनों में 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम को स्थापित करना।

    पीडब्ल्यूडी

    • 15 मई तक एयरपोर्ट से भारत मंडपम, होटल और प्रमुख मार्गों की मरम्मत व सुंदरीकरण।
    • 17 मई तक सड़क किनारे डिवाइडर पट्टियों के रंगरोगन और सुंदरीकर का कार्य पूरा करना।
    • 25 मई तक फूलों व आकर्षक दिखने वाले पौधों के गमले लगाना।