विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर के सिर में गोली मारकर हत्या, उधार न लौटाने पर मारा; आरोपी गिरफ्तार 

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:03 PM (GMT+05:30)

दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर 48 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र गुप्ता की गोली ...और पढ़ें

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या दी गई। फोटो: फाइल

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या दी गई। फोटो: फाइल

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी में प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र गुप्ता की हत्या

  2. पैसों के लेनदेन को लेकर सिर में गोली मारकर की गई हत्या

  3. पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। तिगड़ी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर 48 वर्षीय देवेंद्र गुप्ता की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

तिगड़ी एक्सटेंशन निवासी देवेंद्र चक्की की दुकान चलाने के साथ प्राॅपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में एक आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

परिचित ने बुलाया, फिर सिर में गोली

स्वजन के मुताबिक, देवेंद्र गुप्ता को उनके एक परिचित ने बुलाया था। इसके बाद उन्हें गोली मार दी गई। वारदात में देवेंद्र के सिर में एक गोली लगी। घटना की सूचना मिलते ही तिगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

देवेंद्र के परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन को वजह माना है।

उधार की रकम नहीं लौटाने से नाराजगी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि देवेंद्र गुप्ता और आरोपी के बीच पैसों का लेनदेन था। देवेंद्र ने आरोपी से पैसे उधार लिए थे। आरोपी के बार-बार कहने के बावजूद देवेंद्र ने रकम वापस नहीं की।

पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था। उसने मौका देखकर देर रात देवेंद्र के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी हत्या हो गई।

कुछ घंटों में पुलिस ने आरोपी पकड़ा

वारदात की सूचना मिलने के बाद तिगड़ी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में एक आरोपी को पकड़ लिया। उससे हत्या और पैसों के लेनदेन को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा कारोबार, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा; ऐसे करें असली की पहचान