Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर खूनी झड़प, चचेरे भाई ने महिला शिक्षिका पर लोहे की सरिये से किया हमला

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 12:30 AM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला शिक्षिका पर उसके चचेरे भाई ने लोहे की सरिये से हमला कर दिया। शिक्षिका ज ...और पढ़ें

    दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर शिक्षिका पर हमला।

    दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर शिक्षिका पर हमला।

    HighLights

    1. शिक्षिका पर चचेरे भाई ने सरिये से हमला किया।

    2. नजफगढ़ में संपत्ति विवाद के कारण हुई घटना।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में प्रापर्टी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला शिक्षिका पर उसके ही चचेरे भाई ने लोहे की सरिये से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

    बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर 26 मार्च को आरोपित भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय ज्योति साईं बाबा एन्क्लेव, नजफगढ़ में परिवार के साथ रहती हैं और दिचाऊ कलां के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

    संदिग्ध गतिविधि और ताला तोड़ने की आवाज सुनाई दी

    उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 मार्च की रात करीब 9:40 बजे उन्हें अपने दिचाऊ कलां स्थित प्लाट में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध गतिविधि और ताला तोड़ने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचीं। वहां पहुंचने पर उन्होंने अपने चचेरे भाई जसवंत और उसकी पत्नी को प्लॉट के अंदर पाया।

    आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच जब ज्योति ने इसका विरोध किया तो जसवंत ने लोहे की सरिये से उन पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान आरोपितों ने उन्हें पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके कंधे और छाती पर गंभीर चोटें आईं।

    खबरें और भी

    पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी

    पीड़िता के अनुसार, आरोपितों ने उन्हें, उनके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान उन्होंने 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से लोहे की सरिये बरामद कर ली है।

    साथ ही, पीड़िता द्वारा बताए गए सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया जाएगा।अस्पताल से लौटने के बाद 26 मार्च को पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में नकली ब्रांड का खेल, उत्तम नगर में छापेमारी; हार्पिक ब्रांड की फर्जी बोतलें बरामद