Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CJP का संसद मार्च बना रणक्षेत्र: पथराव-तोड़फोड़ में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 07:07 AM (GMT+05:30)

    राजधानी दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हिंसा भड़कने से 118 से अधिक पुलिसकर्मी और लगभग 60 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने पथराव, ...और पढ़ें

    पथराव में घायल उत्तरी जिले के उपायुक्त राजा बांठिया व जंतर मंतर पर देर रात तक बैठे रहे प्रदर्शनकारी। जागरण

    पथराव में घायल उत्तरी जिले के उपायुक्त राजा बांठिया व जंतर मंतर पर देर रात तक बैठे रहे प्रदर्शनकारी। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, 178 घायल।

    2. 118 से अधिक पुलिसकर्मी, कई वरिष्ठ अधिकारी घायल हुए।

    3. पुलिस ने 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, FIR दर्ज।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोचरोच पार्टी के विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान सोमवार को हिंसा भड़कने से 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, घायलों में विशेष पुलिस आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, डीसीपी, अतिरिक्त डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारी समेत कई महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं, हाथापाई और झड़प के दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए।

    दिल्ली पुलिस ने देर रात जारी बयान में आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों के बावजूद हटने से इनकार कर दिया तथा लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया।

    प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव

    पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती पैदा हो गई।

    पुलिस के अनुसार, हिंसा के दौरान 15 से 20 सरकारी वाहनों और अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। मामले में करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

    78048614 (1)

    उनके खिलाफ दंगा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अन्य संबंधित कानूनों की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है।

    इस दौरान जंतर-मंतर पर संसद मार्च के समय उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया और नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त डीसीपी आनंद कुमार मिश्रा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पुलिस आयुक्त ने घायलों से की मुलाकात

    पुलिस के अनुसार, राजा बांठिया के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अतिरिक्त डीसीपी आनंद कुमार मिश्रा को पथराव में गंभीर चोटें आईं और उनका आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    78048615

    उधर, दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पुलिस ने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मियों की मेडिको-लीगल जांच (एमएलसी) कराई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- CJP का प्रदर्शन: सिंघु, टिकरी और औचंदी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में संसद मार्च के बाद फिर जंतर-मंतर पर जुटे CJP समर्थक, दीपके बोले- नहीं मिला ठोस आश्वासन