दिल्ली में RTO का नया नियम लागू, गाड़ी की RC में मोबाइल नंबर नहीं तो PUC सर्टिफिकेट भी नहीं; ऐसे करें अपडेट
दिल्ली में अब वाहन मालिकों को प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) बनवाने में दिक्कत आ रही है, क्योंकि परिवहन विभाग ने आरसी पर मोबाइल नंबर अपडेट हो ...और पढ़ें

आरटीओ ने दिल्ली में पीयूसीसी का नियम बदला। फोटो: आर्काइव
HighLights
पीयूसीसी के लिए आरसी पर मोबाइल नंबर अपडेट अनिवार्य
ओटीपी अब केवल आरसी पर दर्ज नंबर पर ही आएगा
ई-चालान व संदेश सीधे मालिक तक पहुंचाने का लक्ष्य
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में पंजीकृत वाहनों के मालिक का मोबाइल नंबर अगर उनके वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) से लिंक नहीं हैं, तो वे अब अपना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) नहीं बनवा पा रहे हैं।
RC पर मोबाइल नंबर अपडेट होना अनिवार्य
परिवहन विभाग ने अब वाहन की आरसी पर मोबाइल नंबर अपडेट होना अनिवार्य कर दिया है। अब पीयूसी प्रमाणपत्र बनवाते समय उसी मोबाइल पर ओटीपी जा रहा है, जो नंबर आरसी पर चढ़ा है। अगर आरसी पर चढ़ा माेबाइन नंबर आप के पास नहीं है या काम नहीं कर रहा है तो आप पीयूसीसी नहीं बनवा सकेंगे।
अभी तक पीयूसी सेंटर पर अपना कोई भी मोबाइल नंबर देने पर सेंटर का कर्मचारी उसी नंबर पर ओटीपी भेज देता था और पीयूसी प्रमाणपत्र जारी हो जाता था।
पीयूसी प्रमाण पत्र बनाने वाले सेंटर के कर्मचारियों की मानें तो अब प्रतिदिन आठ से 10 लोगों के इसी कारण पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे है, क्योंकि आरसी पर उनका माेबाइन नंबर नहीं है।
सेकेंड हैंड आपके नाम नहीं तो पीयूसीसी नहीं
उनके अनुसार कई लोग ऐसे भी आ रहे हैं कि आरसी पर दिए गए नंबर की उन्हें जानकारी नहीं है, दरअसल जो वाहन वह चला रहे हैं, वह उसके तीसरे या चौथे मालिक हैं और आरसी पुराने मालिक के नाम से ही चल रही है। वहीं कुछ मामले ऐसे आ रहे हैं कि आरसी पर चढ़ा नंबर काम ही नहीं कर रहा है।
परिवहन विभाग के अनुसार आरसी पर चढे़ माेबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने के पीछे का कारण है कि अब लोग अपने नाम से वाहन की आरसी ट्रासंफर कराएंगे। जिससे परिवहन विभाग द्वारा भेजे जाने वाला कोई भी संदेश सीधे वाहन मालिक तक पहुंचेगा।
विभाग के अधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में चालान की व्यवस्था भी ई-चालान के तहत होने जा रही है, ऐसे में असली मालिक को चालान के बारे में सही समय पर जानकारी मिल सकेगी।
जल्द से जल्द करना है मोबाइल नंबर अपडेट
उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों काे लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं कि अपनी आरसी पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराएं। उन्होंने बताया कि अगर वाहन की आरसी आप के नाम पर नहीं है और आप अपना मोबाइल नंबर उस आरसी पर अपटेड कराना चाहते हैं तो नहीं हाे सकेगा। इसके लिए आप को आरसी अपने नाम करानी होगी।
RC आपके नाम तो ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर
- परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाएं।
- Online Services मेनू से Vehicle Related Services का विकल्प चुनें।
- अपना राज्य (Delhi) और आरटीओ (RTO) चुनें।
- Additional Services या Update Mobile Number using Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें।
- आरसी नंबर, चेसिस नंबर, और इंजन नंबर (जो आरसी पर उपलब्ध हैं) दर्ज करें।
- आधार कार्ड नंबर, नाम और नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आधार-लिंक मोबाइल नंबर पर आए 6 अंकों के OTP को दर्ज करें और सबमिट करें।
- नंबर अपडेट होने का मैसेज मिलने पर, आपकी आरसी में मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक बदल दिया जाएगा।
गाड़ी दूसरे के नाम, लेकिन चलाते आप हैं तो...
- फॉर्म 29 और 30 भरें और विक्रेता (जिसके नाम आरसी है) और खरीदार (आप) दोनों के हस्ताक्षर कराएं।
- मूल आरसी, वैध बीमा, खरीदार का पता प्रमाण, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC), और पैन कार्ड/आधार कार्ड की प्रति लगाएं।
- यदि वाहन पर लोन लिया गया था, तो बैंक से NOC (Form 35) लें।
- इन दस्तावेजों को उसी आरटीओ में जमा करें, जहां गाड़ी रजिस्टर हुई थी, या परिवहन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करें।
- ट्रांसफर शुल्क और स्मार्ट कार्ड शुल्क का भुगतान करें।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में Electric Vehicle खरीदना अब बेहद सस्ता, 30 लाख तक की EV कारों पर 2030 तक रोड टैक्स 'जीरो'