दिल्ली में मोदी मिल और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवरों के निर्माण का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
लोक निर्माण विभाग ने दक्षिण दिल्ली में मोदी मिल और सावित्री सिनेमा के सामने नए फ्लाईओवरों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए हैं। 352 करोड़ रुपये की लाग ...और पढ़ें

फ्लाईओवर बनाने का रास्ता साफ।
HighLights
मोदी मिल, सावित्री सिनेमा फ्लाईओवरों के लिए टेंडर जारी
कुल 352 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
नई जल निकासी, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक भी बनेंगे
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग ने दक्षिण दिल्ली के मोदी मिल और सावित्री सिनेमा के सामने फ्लाईओवर के निर्माण की याेजना पर कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
निर्माण कंपनी को परियोजना स्थल का सर्वेक्षण करना होगा ताकि क्षेत्र में मौजूद उपयोगिता लाइनों और मौजूदा पेड़ों की पहचान की जा सके। दोनों फ्लाईओवरों के निर्माण पर कुल 352 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना क्षेत्र से भूमिगत और ऊपर दोनों ओर से कई बिजली के तार गुजर रहे हैं, जिनमें लो-टेंशन और हाई-टेंशन लाइनें शामिल हैं। ये तार अंडरपास के रैंप और बाक्स के भागों को प्रभावित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त 1200 मिमी व्यास की दो पाइपलाइनें और एक बरसाती जल निकासी नाली भी परियोजना क्षेत्र से गुजर रही है।
इसके पूरा होने के बाद मोदी मिल फ्लाईओवर का विस्तार आउटर रिंग रोड पर दो जंक्शनों के ऊपर से गुजरेगा, एक कैप्टन गौर मार्ग पर और दूसरा मां आनंद माई मार्ग पर। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवरों के अलावा क्षेत्र में जल जमाव की समस्या से बचने के लिए एक नई जल निकासी प्रणाली विकसित की जाएगी।
सर्विस रोड, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक व फुटओवर ब्रिज भी बनेंगे
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फ्लाईओवरों के साथ सर्विस रोड, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, फुटओवर ब्रिज और बस शेल्टर बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्माण कार्य शुरू होने पर एक उचित यातायात प्रबंधन योजना लागू करने का निर्देश दिया गया है।
खबरें और भी
अधिकारियों ने बताया कि मोदी मिल फ्लाईओवर के पास मौजूदा फुटओवर ब्रिज को हटाया जाएगा और फ्लाईओवरों के नीचे बागवानी के साथ नया साइकिल ट्रैक और फुटपाथ बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बसों की छत पर लगाइए और दिल्ली में जहरीली हवा से मुक्ति पाइए! IIT कानपुर के विंड पैनल ने जगाई नई उम्मीद