Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, 6 अगस्त बना इस साल अगस्त का सबसे ठंडा दिन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:09 PM (IST)

    बृहस्पतिवार को दिल्ली में मध्यम से भारी वर्षा ने उमस से राहत दी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि जलभराव और जाम की स्थिति भी बनी। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

    बृहस्पतिवार को दिल्ली में मध्यम से भारी वर्षा ने उमस से राहत दी

    HighLights

    1. दिल्ली में भारी वर्षा ने उमस से राहत दी, तापमान गिरा।

    2. सड़कों पर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति बनी।

    3. शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट, 10 अगस्त तक वर्षा जारी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। ऑरेंज अलर्ट के बीच मध्यम से भारी वर्षा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में ठंडक बढ़ाई और उमस से भी राहत दी। हालांकि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हुई मूसलाधार वर्षा से सड़कों पर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति भी बन गई, लेकिन बृहस्पतिवार (छह अगस्त) इस साल अगस्त के सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

    मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के लिए ''यलो अलर्ट'' जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से 10 अगस्त तक दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा का दौर जारी रह सकता है।

    खबरें और भी

    अलग अलग स्थानों पर वर्षा (मिमी में) और तापमान के आंकड़े (डिग्री सेल्सियस में)

    स्थान वर्षा (मिमी में) अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
    लोधी रोड 60.4 27.8 (-5.2) 25.4 (-0.6)
    सफदरजंग 56.0 27.6 (-6.6) 25.6 (-1.3)
    रिज 54.4 27.6 (-6.4) 22.5 (-3.7)
    आयानगर 22.3 27.2 (-6.8) 25.2 (-1.2)
    पालम 14.6 27.3 (-7.1) 23.2 (-3.6)