Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में बारिश से थमी रफ्तार, प्रमुख मार्गों पर लगा लंबा जाम; ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन व्यस्त

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:57 AM (IST)

    शुक्रवार को दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया और कई इलाकों में जलभराव हो गया। ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को जाम से सं ...और पढ़ें

    आइटीओ के समीप विकास मार्ग पर शाम को लगे जाम में रेंगते वाहन। चंद्र प्रकाश मिश्र

    आइटीओ के समीप विकास मार्ग पर शाम को लगे जाम में रेंगते वाहन। चंद्र प्रकाश मिश्र


    HighLights

    1. शुक्रवार को दिल्ली में भारी बारिश से लगा भीषण जाम।

    2. ट्रैफिक पुलिस को जाम की 110 शिकायतें मिलीं।

    3. कई इलाकों में जलभराव से यातायात हुआ प्रभावित।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शुक्रवार को दिनभर हुई वर्षा ने राजधानी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सुबह से रात तक लगातार होती रही वर्षा के बीच प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लंबा जाम लगा रहा। कई स्थानों पर वाहन चालकों को आधे घंटे का सफर तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि ट्रैफिक पुलिस का कंट्रोल रूम भी दिनभर व्यस्त रहा। शुक्रवार को जाम से संबंधित करीब 110 काल ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिलीं।

    वर्षा के कारण आइटीओ, सराय काले खां, एनएच-24, इंडिया गेट सर्कल, मथुरा रोड, कालिंदी कुंज, मुकरबा चौक, पीरागढ़ी चौक, मुंडका, कराला, किराड़ी, मंगोलपुरी वाई-ब्लाक चौक, आजादपुर मंडी के सामने, सुल्तानपुरी टर्मिनल, कोहट इन्क्लेव, नेताजी सुभाष प्लेस, ब्रिटेनिया चौक, पटपड़गंज मार्ग, गाजीपुर के पास एनएच-9 के सर्विस रोड, गीता कालोनी, शकरपुर और मौजपुर समेत कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पीक आवर के दौरान स्थिति और खराब हो गई और कई मार्गों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।

    द्वारका में भी जलभराव ने वाहन चालकों की मुश्किल बढ़ाई। सेक्टर-6 और सेक्टर-7 को जोड़ने वाली सड़क, सेक्टर-12 मेट्रो स्टेशन मार्ग, सेक्टर-1 और 2 लिंक रोड तथा डाबरी-पालम रोड पर जलभराव के कारण दिनभर यातायात प्रभावित रहा। इन मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ जाम की स्थिति और गंभीर होती गई।

    इंटरनेट मीडिया पर भी लगाते रहे गुहार

    जाम में फंसे वाहन चालकों ने इंटरनेट मीडिया का भी सहारा लिया। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर जाम की तस्वीरें और वीडियो साझा कर संबंधित विभागों से यातायात सुचारु कराने की अपील की। कई लोगों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने में लग रहे अतिरिक्त समय को लेकर भी नाराजगी जताई।

    खबरें और भी

    सड़कों पर जाम खुलवाते नजर आए ट्रैफिक पुलिसकर्मी

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वर्षा के दौरान जलभराव, वाहनों की धीमी गति और सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रभावित मार्गों पर तैनात रहे और यातायात को सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। वर्षा के दौरान वाहन चालकों को भी सावधानी से वाहन चलाने और जलभराव वाले मार्गों से बचने की सलाह दी गई।