विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में भारी बारिश से IGI एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं ठप, 14 उड़ानें डायवर्ट; सैकड़ों यात्री परेशान

Updated: Mon, 24 Aug 2026 06:03 PM (IST)

दिल्ली में हुई तेज बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। 14 उड़ानें अन्य एयरपोर्ट्स पर डाइवर्ट की गईं, जबकि 85% प्रस्थान उड़ानें औसतन 40 मिनट की देरी से प्रभावित रहीं।

दिल्ली में भारी बारिश के कारण हवाई सेवाएं ठप। (एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली में भारी बारिश के कारण हवाई सेवाएं ठप। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. तेज बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित।

  2. 14 घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अन्य एयरपोर्ट्स पर डाइवर्ट की गईं।

  3. 85% प्रस्थान उड़ानें औसतन 40 मिनट की देरी से प्रभावित।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट और विभिन्न एयरलाइंस की ओर से सुबह से ही यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की जाने लगी थी, ताकि लोग घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जांच सकें और उन्हें एयरपोर्ट पर परेशानी न उठानी पड़े।

इसके बावजूद, बारिश का सीधा असर उड़ानों के आगमन और प्रस्थान दोनों पर पड़ा। दिल्ली आ रही 14 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, जिनमें दुबई, शारजाह, गोवा, रांची, इंफाल, चेन्नई, इंदौर, मुंबई, लेह, सिलिगुड़ी, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और डिब्रूगढ़ से आने वाली उड़ानें शामिल थीं, को अन्य एयरपोर्ट्स पर डाइवर्ट करना पड़ा।

सुबह 11 से 12:30 बजे के बीच स्थिति सबसे गंभीर

सुबह 11 से 12:30 बजे के बीच स्थिति सबसे गंभीर रही, जब एटीसी और डाइवर्जन एयरपोर्ट्स पर दबाव रोकने के लिए उड़ानों को उनके मूल एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। इस दौरान आने वाली करीब 50 प्रतिशत उड़ानें लेट हुईं।

दूसरी तरफ, प्रस्थान सेवाओं पर इसका और भी ज्यादा असर देखने को मिला। दिन में 11 से शाम 4 बजे के बीच दिल्ली से उड़ान भरने वाली लगभग हर उड़ान विलंबित रही और विमान बे-एरिया में ही खड़े रहे।

रनवे पर विमानों की लंबी कतार के कारण स्थिति सामान्य होने में कई घंटे लगे

मौसम सुधरने के बाद जब प्रस्थान शुरू हुआ, तो रनवे पर विमानों की लंबी कतार के कारण स्थिति सामान्य होने में कई घंटे लग गए। शाम छह बजे तक प्रस्थान की लगभग 85 प्रतिशत उड़ानें प्रभावित रहीं, जिनमें औसतन 40 मिनट की देरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट रद, दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को लौटना पड़ा वापस