तेज हवा और बारिश से दिल्ली में बदला मौसम, आईजीआई एयरपोर्ट पर 22 उड़ानें डायवर्ट
दिल्ली में बुधवार शाम अचानक बदले मौसम के कारण तेज हवा और बारिश ने हवाई सेवाओं को प्रभावित किया। खराब मौसम के चलते आईजीआई एयरपोर्ट से 22 उड़ानें जयपुर, ...और पढ़ें
-1773857244089_m.webp)
तेज हवा और बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित।
HighLights
तेज हवा और बारिश से दिल्ली में मौसम बदला।
आईजीआई एयरपोर्ट से 22 उड़ानें डायवर्ट हुईं।
यात्रियों को उड़ानों में देरी से परेशानी हुई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण बुधवार शाम राजधानी में तेज हवा और बारिश ने जनजीवन के साथ हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया। खराब मौसम के चलते दिल्ली के आइजीआइ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब तक 22 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, तेज आंधी, बारिश और कम दृश्यता के कारण विमानों को जयपुर, लखनऊ और देहरादून सहित अन्य नजदीकी हवाई अड्डों पर भेजा गया। हालांकि मौसम में सुधार होने के बाद सभी विमानों को वापस दिल्ली लाया गया है।
यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
इस पूरे घटनाक्रम के चलते उड़ानों के शेड्यूल में देरी हुई, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को लंबे समय तक विमान में इंतजार करना पड़ा, वहीं कुछ को एयरपोर्ट पर डेढ से दो घंटा तक रुकना पड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।