विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

Published: Wed, 18 Mar 2026 11:12 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2026 06:29 AM (IST)

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम अचानक मौसम बदला। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश से गर्मी से ...और पढ़ें

बारिश के बाद नोएडा के सेक्टर-16 स्थित WTT बिल्डिंग से ऐसा नजारा दिखा।  फोटो- जागरण

बारिश के बाद नोएडा के सेक्टर-16 स्थित WTT बिल्डिंग से ऐसा नजारा दिखा। फोटो- जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने लोगों को तीखी गर्मी से राहत पहुंचाई, लेकिन शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

करीब 6 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी लगभग 45 मिनट तक चली, जिस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और धूल उड़ने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

WhatsApp Image 2026-03-19 at 5.38.58 PM

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को इसका कारण बताया है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और तेज हवाओं ने तापमान में अचानक गिरावट लाई, जिससे गर्मी से परेशान लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

गुरुवार और शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है। दोनों दिनों गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट का अनुमान है।

Delhi Rain

नोएडा में भी बारिश की चेतावनी

नोएडा सहित आसपास के इलाकों में भी येलो अलर्ट जारी है। बुधवार की आंधी-बारिश से सेक्टर 62, 18, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-71 और 75 जैसे कई क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां टूटने और केबल फाल्ट की वजह से बिजली विभाग की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं।

delhi Rain news

मौसम विभाग का कहना है कि एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में करीब तीन और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की कमी बनी रह सकती है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में भी इसी तरह के मौसम की स्थिति रहे।

बारिश के एक्यूआई में सुधार नहीं

बारिश के बावजूद दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 189 से बढ़कर 232 तक पहुंच गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

हालांकि हाल के दिनों में तेजी से बढ़ रहे तापमान के बीच हल्की बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश से थमे वाहनों के पहिए; रेवाड़ी में ओले गिरे

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दर्रों में पूरा दिन होता रहा हिमपात, मनाली सहित कई इलाकों में बारिश