Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश से थमे वाहनों के पहिए; रेवाड़ी में ओले गिरे

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 10:25 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया, तेज हवाओं और बूंदाबांदी हुई। रेवाड़ी में भारी बारिश और ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसलों को नुकस ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम मौसम का मिजाज बदला

    2. रेवाड़ी में तेज बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

    3. गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश, तेज हवाएं संभव

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी एवं गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को तीखी गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया।

    उधर, रेवाड़ी में भारी बारिश और ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसलों को नुकसान की आशंका है। आलम यह रहा कि मौसम विभाग को पहले येलो और फिर ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और ''कनवेक्टिव क्लाउड्स'' (संवहनीय बादलों) के बनने के कारण हुआ है।

    WhatsApp Image 2026-03-18 at 7.38.17 PM (1)

    आंधी और बारिश का असर

    बुधवार की शाम हवा की गति इतनी तेज थी कि प्रगति मैदान इलाके में यह 68 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई। पूसा में 65 किमी और पालम में 52 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस खराब मौसम का सबसे बुरा असर हवाई यातायात पर पड़ा।

    DElhi Khabar (95)

    राजधानी में बुधवार देर शाम हुई वर्षा से आईटीओ स्थित सड़क पर चमकती वाहनों की रंग बिरंगी लाइटें। हरीश कुमार

    दृश्यता कम होने और तेज हवाओं के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 22 उड़ानों को अन्य शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

    WhatsApp Image 2026-03-18 at 7.38.05 PM

    ''फ्लाइट राडार 24'' के मुताबिक 300 से अधिक उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिरने और जलभराव के कारण यातायात जाम की स्थिति भी देखी गई।

    Khabar Delhi (17)

    रेवाड़ी शहर में तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। फोटो- जागरण

    तापमान में खासी गिरावट

    बारिश से पहले दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, लेकिन शाम को हुई बारिश के बाद तापमान में नाटकीय गिरावट आई। पालम और सफदरजंग के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली। पूसा का तापमान 7.6 डिग्री लुढ़क गया।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-03-18 at 7.38.17 PM

    वहीं प्रगति मैदान के तापमान में करीब 5.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम 5:30 से रात 8.30 बजे के बीच शहर के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हुई। जनकपुरी में सबसे अधिक 12 मिमी, सीआरपीएफ कैंप इलाके में 11.5 मिमी और सफदरजंग में 5.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    WhatsApp Image 2026-03-18 at 7.38.05 PM (1)

    पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज रोड पर लक्ष्मी मार्केट के पास होती वर्षा।

    अगले दो दिनों के लिए भी येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए भी ''येलो अलर्ट'' जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। पूर्वानुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तक रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और शुक्रवार को 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

    गुरुग्राम में सुबह कोहरा, शाम को धूलभरी हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

    साइबर सिटी में बुधवार को मौसम ने दिनभर कई रंग बदले। हवा में नमी के कारण सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता पर मामूली असर पड़ा और लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, दोपहर तक आसमान में बादल छाने लगे, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकलती रही।

    Khabar Delhi (18)

    बदलते मौसम के बीच अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे जिले में मौसम बदल गया। कहीं पर बूंदाबांदी तो कहीं पर तेज हवा चलने से किसानों की भी चिंता बढ़ गई। इन दिनों खेतों में फसल कटाई का सीजन है।

    शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब 6:30 बजे तेज धूलभरी हवा चलने लगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे वातावरण में ठंडक और बढ़ गई। दिनभर की गर्माहट के बाद आई इस बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

     

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, 19, 20, 21 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में इस हफ्ते गर्मी पर लगा रहेगा ब्रेक, 18 मार्च को फिर बारिश के आसार