विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, 19, 20, 21 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published: Tue, 17 Mar 2026 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2026 06:59 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, ...और पढ़ें

दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा रंजीत सिंह फ्लाइओवर ब्रिज से हवा से लहरा रहे तिरंगे के साथ सुहावना मौसम का यह मनोरम दृश्य रहा। चंद्र प्रकाश मिश्र

दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा रंजीत सिंह फ्लाइओवर ब्रिज से हवा से लहरा रहे तिरंगे के साथ सुहावना मौसम का यह मनोरम दृश्य रहा। चंद्र प्रकाश मिश्र


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहने, हल्की वर्षा, गर्जन वाले बादल बनने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

73932760

कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

हवा की गति करीब 20 किमी प्रति घंटा तक दर्ज

सोमवार को राजधानी में सुबह से आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हवा की गति करीब 20 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

73932814

सुहावने मौसम में मंडी हाउस स्थित गोलंबर में लगी कलाकृति से साथ छाए बादलों का मनोरम दृश्य। चंद्र प्रकाश मिश्र

दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अधिकांश इलाकों में दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस की गई, हालांकि कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही भी बनी रही। नमी का अधिकतम स्तर 76 व न्यूनतम स्तर 35 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बादल छाने, हल्की वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बुधवार को भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की वर्षा, गरज और बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: मंत्री प्रवेश वर्मा ने रखी सिंचाई विभाग के नए मॉनिटरिंग सेंटर की आधारशिला, बाढ़ प्रबंधन होगा मजबूत