Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साइबर ठगी के लिए फर्जी KYC पर खुले खातों में करोड़ों का खेल, दिल्ली में बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 11:12 PM (IST)

    दिल्ली में साइबर ठगी के मामले में आरबीएल बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर इरशाद मलिक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर फर्जी केवाईसी दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक ...और पढ़ें

    फर्जी दस्तावेज लगाकर खाते खुलवाने वाला बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर धरा। (AI Generated Image)

    फर्जी दस्तावेज लगाकर खाते खुलवाने वाला बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर धरा। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. दिल्ली में RBL बैंक मैनेजर इरशाद मलिक गिरफ्तार।

    2. फर्जी KYC दस्तावेजों से खोले गए खातों में करोड़ों का लेनदेन।

    3. साइबर ठगी मामले में चार अन्य आरोपी पहले ही पकड़े गए।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। साइबर ठगी के लिए बिना केवाईसी के फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक खाते खुलवाने के आरोप में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरबीएल बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान खुशाल पार्क, गाजियाबाद के इरशाद मलिक के रूप में हुई है।

    इस बैंक खाते में करोड़ों रुपये की लेनदेन हुई। मामले में पुलिस ने पहले ही चार आरोपितों हरजिंदर उर्फ हरजी, कुलविंदर सिंह, हरजी सिंह और हिमांशु कपूर को गिरफ्तार किया था।

    आरोपितों ने नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए दस्तावेज के आधार पर उनसे खाता खुलवाया था। इसी कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपित इरशाद को दबोचा है।

    उपायुक्त हर्ष इंदौरा के मुताबिक, 10 अक्तूबर 2023 को द्वारका साइबर थाने में साइबर ठगी की एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से बिना ओटीपी आए 88 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए।

    रकम आरबीएल बैंक में की ट्रांसफर

    पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गया। जांच के लिए इंस्पेक्टर सतीश मलिक व अन्यों की टीम का गठन किया गया। टीम ने पड़ताल की, तो पता चला कि ठगी की रकम आरबीएल बैंक में ट्रांसफर हुई।

    ठगी की रकम लारी ट्रेड एक्जिम नामक कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुई। खाता किसी मनमोहन सिंह नामक शख्स के नाम पर था। मनमोहन ने नौकरी के लिए अपने दस्तावेज हरजिंदर उर्फ हरजी को दिए थे।

    बाद में पुलिस ने चार आरोपितों हरजिंदर उर्फ हरजी, कुलविंदर सिंह, हरजी सिंह और हिमांशु कपूर को गिरफ्तार लिया। इनसे पूछताछ हुई, तो आरबीएल बैंक के मैनेजर का पता चला। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाना शुरू की।

    छानबीन के बाद आरोपित की लोकेशन आरबीएल बैक, न्यू फ्रेड्स कालोनी की मिली। एक टीम ने उसे वहां पहुंचकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर करंट बैंक अकाउंट खोलने की बात स्वीकार की।

    मामले की छानबीन जारी

    आरोपित ने बताया कि वह बैंक की तीन शाखाओं में रिलेशनशिप मैनेजर है। सफरदजंग एंक्लेव में आरोपित की पहचान हरजिंदर से हुई। उसने इरशाद को मोटे कमीशन का लालच देकर बैंक खाते खुलवाने शुरू कर दिए।

    खबरें और भी

    पुलिस आरोपित से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितने खाते खुलवाए। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

    यह भी पढ़ें- मुनाफा कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली में 47.20 लाख की ठगी के आरोप में तीन धरे