Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में चार साल बाद रहा फरवरी का सबसे ठंडा दिन, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी; मंगलवार के लिए IMD का यलो अलर्ट

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 09:02 PM (IST)

    दिल्ली में सोमवार को फरवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जो चार सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान (17.5°C) रहा। यह फरवरी 2022 के बाद सबसे कम था। दिन भ ...और पढ़ें

    चार साल बाद दिल्ली में फरवरी में सबसे ठंडा दिन रहा। जागरण

    चार साल बाद दिल्ली में फरवरी में सबसे ठंडा दिन रहा। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली में फरवरी की शुरुआत दो साल में सबसे ठंडी रही तो सोमवार (2 फरवरी) का दिन चार सालोें के दौरान इस महीने का सबसे ठंडा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान फरवरी 2022 के बाद सबसे कम रहा। हालांकि आने वाले दिनों में धीरे धीरे तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले इसमें 7.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। सोमवार को यह 24.6 डिग्री रहा था। दूसरी तरफ फरवरी माह में यह चार सालों को सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले तीन फरवरी 2022 को यह 14.4 डिग्री गया था।

    02del_25_02022026_137

    न्यूनतम तापमान रहा 10.4 डिग्री सेल्सियस

    वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 100 से 86 प्रतिशत रहा। राजघाट दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    सोमवार काे सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे ने परेशान किया।इससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर महज 100 मीटर तक रह गया।

    02del_26_02022026_137

    मंगलवार को कोहरा छाने का पूर्वानुमान

    मौसम विज्ञानियों ने अधिकतम तापमान में इस बड़ी गिरावट की वजह दिन भर बादल छाए रहना बताया। बादल छाने रहने से ही कोहरा भी गहराया। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना है।

    मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 20 डिग्री और 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

    खबरें और भी

    सोमवार को अलग-अलग इलाकों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    इलाका अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
    सफदरजंग 17.5 10.4
    पालम 16.9 10.7
    लोधी रोड 17.2 11.2
    रिज 16.8 11.4
    आयानगर 17.6 13.3

    यह भी पढ़ें- 'सांसदों में दहशत फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता', संसद में सेंध मामले में जमानत का दिल्ली HC में विरोध