Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, रविवार को सीजन की सबसे गर्म रात; पढ़ें IMD का अपडेट

    Updated: Mon, 25 May 2026 10:13 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली-एनसीआर में रविवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रही, न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ...और पढ़ें

    दिल्ली में रविवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही। जागरण

    दिल्ली में रविवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अब रविवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रही है। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के पार चला गया। उधर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' ही बनी हुई है।

    सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अभी तक का सर्वाधिक है। इससे पूर्व 21 मई को 31.9 डिग्री हुआ था दर्ज।

    बताया गया कि सोमवार को दिन का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में आकाश साफ रहेगा, तेज धूप भी खिली रहेगी।

    उधर, सोमवार को सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 206 दर्ज किया गया। इसे 'खराब' श्रेणी में रखा जाता है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी में हीटवेव तो केरल-तमिलनाडु में आंधी-बारिश का अलर्ट,IMD का मानसून पर बड़ा अपडेट

    एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।

    दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट

    भीषण गर्मी के बीच अभी तीन दिन और राजधानी में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 27 मई तक के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है।