Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में Republic Day रिहर्सल परेड, 19, 20 और 21 जनवरी को ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट; कर्तव्यपथ के करीब ट्रैफिक बंद

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 04:27 PM (IST)

    दिल्ली यातायात पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के लिए 19, 20 और 21 जनवरी 2026 को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 ब ...और पढ़ें

    गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल पर कई रूट रहेंगे डायवर्ट

    गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल पर कई रूट रहेंगे डायवर्ट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने 19, 20 और 21 जनवरी 2026 को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इन दिनों सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर्तव्यपथ और उसके आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंध रहेंगे। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

    यहां रहेगा यातायात प्रतिबंध

    रिहर्सल के दौरान कर्तव्यपथ से जुड़े प्रमुख चौराहों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इनमें कर्तव्यपथ–रफी मार्ग क्रासिंग, कर्तव्यपथ–जनपथ क्रासिंग, कर्तव्यपथ–मानसिंह रोड क्रासिंग और कर्तव्यपथ–सी-हेक्सागन शामिल हैं।

    WhatsApp Image 2026-01-17 at 4.01.21 PM

    उत्तर-दक्षिण (और विपरीत दिशा) के लिए सुझाए गए मार्ग

    उत्तर से दक्षिण जाने वाले वाहन रिंग रोड (सराय काले खां-आइ.पी. फ्लाईओवर–राजघाट), लाजपत राय मार्ग–मथुरा रोड–भैरों रोड–रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग–सफदरजंग रोड–कमाल अतातुर्क मार्ग–कौटिल्य मार्ग–सरदार पटेल मार्ग–मदर टेरेसा क्रिसेंट–आरएमएल–बाबा खड़क सिंह मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वीराज रोड–राजेश पायलट मार्ग–सुब्रमण्यम भारती मार्ग–मथुरा रोड–भैरों रोड–रिंग रोड भी वैकल्पिक रहेगा।

    Republic day parade1

    पूर्व-पश्चिम (और विपरीत दिशा) के लिए मार्ग

    पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन रिंग रोड–भैरों रोड–मथुरा रोड–सुब्रमण्यम भारती मार्ग–राजेश पायलट मार्ग–पृथ्वीराज रोड–सफदरजंग रोड–कमाल अतातुर्क मार्ग–पंचशील मार्ग–साइमन बोलिवर मार्ग–अपर रिज रोड/वंदे मातरम् मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, रिंग रोड-आइएसबीटी–चांदगी राम अखाड़ा–माल रोड–आजादपुर–रिंग रोड भी खुला रहेगा।

    कनॉट प्लेस और सेंट्रल सेक्रेटेरियट जाने वालों के लिए

    दक्षिण दिल्ली से कनॉट प्लेस या सेंट्रल सेक्रेटेरियट जाने वाले वाहन मदर टेरेसा क्रिसेंट–पार्क स्ट्रीट–मंदिर मार्ग/बाबा खड़क सिंह मार्ग या रिंग रोड–वंदे मातरम् मार्ग–लिंक रोड–पंचकुइयां रोड का उपयोग करें।

    Republic day parade2

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस इलाके में लगेंगे 16 हजार स्मार्ट वॉटर मीटर, हजारों स्ट्रीटलाइट्स भी बदलेंगे NDMC

    खबरें और भी