Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: आग से बचने के लिए बिल्डिंग से कूदीं महिलाएं, कैमरे में कैद हुआ दिल्ली हादसे का खौफनाक मंजर

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:49 PM (IST)

    दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश विदेशी नागरिक थे। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मालवीय नगर रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 मौतें

    2. मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक, कई घायल

    3. अवैध निर्माण, सुरक्षा चूक पर पुलिस करेगी कार्रवाई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक थे।

    रेस्टोरेंट में आग से जुड़े चौंकाने वाले दृश्य सामने आए हैं। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में आग पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल तक फैल गई। घटनास्थल के वीडियो में कुछ महिलाओं को आग से बचने के लिए ऊपरी मंजिलों से नीचे गद्दों पर कूदते हुए देखा गया है।

    आग से बचाव के लिए दो महिलाओं को जलती हुई लपटों के बीच इमारत से कूदते हुए देखा गया। स्थानीय लोग उन महिलाओं की मदद के लिए दौड़ते हुए दिखे, जो उन गद्दों पर गिरीं जिन्हें स्थानीय लोगों ने फंसे हुए लोगों की मदद के लिए बिछा रखा था।

    6 कमरे की परमिशन, बने थे 25

    इमारत में अवैध रूप से कमरे बने थे। परमिशन सिर्फ 6 कमरे की थी, लेकिन 25 कमरे बना रखे थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक होटल में एंट्री एक्जिट एक ही था। ज्यादातर फॉरेन नागरिकों की मौत हुई है जो 21 मौत है उसमे ज्यादातर फॉरेन नागरिक है।

    वहीं, करीब 26 लोग बुरी तरह घायल है जिसमें भी ज्यादातर फॉरेन नागरिक है। गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करेगी पुलिस और भी अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच की जा रही है होटल में फायर सुरक्षा उपकरण थे या नहीं। फायर एनओसी मिली थी या नहीं होटल को या फायर NOC रिन्यू हुई थी की नहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Fire News Live: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग से मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 21, कई विदेशी भी मरे; 37 को बचाया 

    यह भी पढ़ें- मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग पर दिल्ली सरकार की नजर, 21 लोगों की मौत पर PM, CM और LG ने जताया शोक