Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मालवीय नगर रेस्टोरेंट हादसा: कौन है 21 लोगों की मौत का जिम्मेदार? एक्शन में दिल्ली सरकार, CM और LG ने जताया दुख

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:51 PM (IST)

    मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। ...और पढ़ें

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

    HighLights

    1. मालवीय नगर रेस्टोरेंट आग में 20 लोगों की मौत।

    2. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

    3. उपराज्यपाल ने जांच के आदेश दिए, राहत कार्य जारी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई, जबकि कई घायल हो गए।हालांकि, इस हादसे में करीब 40 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे की चपेट में आए लोगों और उनके परिजनों को राहत देते हुए पीएम कार्यालय से घोषणा की गई है कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, राजधानी में हुए इस बड़े हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल टीएस संधु ने गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं, एलजी ने भी गहरा शोक प्रकट किया है।

    pm-shok

    प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट से किए गए पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है, "दिल्ली के मालवीय नगर में आग की घटना में हुई जानों का नुकसान अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।''

    'पूरे मामले पर है सरकार की नजर'

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'मालवीय नगर में हुए इस विनाशकारी आग के हादसे में कई जिंदगियों के नुकसान से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

    सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, कैट्स एंबुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू और राहत अभियान चलाकर कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया। सरकार पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।

    खबरें और भी

    cm-rekha-gupta

    प्रभावित परिवारों को हर तरह की चिकित्सकीय सहायता और समर्थन मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद पहुंचाएगी।

    'हालिया दिनों में सबसे बड़ी आग की घटना'

    दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'हौज रानी, मालवीय नगर में होटल में लगी इस दुखद आग की घटना से अत्यंत व्यथित हूं। दिवंगतों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

    ts-sandhu

    उन्होंने बताया कि पुलिस, सिविल डिफेंस और फायर रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य कर रही हैं। अधिकारियों को तत्काल मेडिकल सहायता, राहत कार्य और घटना की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह घटना दिल्ली में हालिया दिनों की सबसे बड़ी आग लगने की घटनाओं में शामिल है, जिसमें 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

    रक्षामंत्री राजनाथ ने जताया शोक

    वहीं, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''दिल्ली के मालवीयनगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है।  जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

    fire

    यह भी पढ़ें- दिल्ली: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग से 20 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी