Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली रिज क्षेत्र में नौकरी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, 17 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन; क्या है प्रोसेस?

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 12:26 AM (IST)

    दिल्ली सरकार का वन एवं वन्यजीव विभाग रिज क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यों की बेहतर निगरानी के लिए सेवानिवृत्त वन अधिकारियों को 'सलाहकार' के रूप में नियु ...और पढ़ें

    दिल्ली सरकार का वन एवं वन्यजीव विभाग रिज क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यों की बेहतर निगरानी के लिए सेवानिवृत्त वन अधिकारियों को 'सलाहकार' के रूप में नियुक्त करेगा। इमेज एआई

    दिल्ली सरकार का वन एवं वन्यजीव विभाग रिज क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यों की बेहतर निगरानी के लिए सेवानिवृत्त वन अधिकारियों को 'सलाहकार' के रूप में नियुक्त करेगा। इमेज एआई

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग ने रिज क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यों के बेहतर निष्पादन और निगरानी के लिए अनुभवी हाथों को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर सेवानिवृत्त वन अधिकारियों से संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर 'सलाहकार' के रूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

    इन पदों पर होगी नियुक्ति

    विभाग कुल 20 पदों पर अनुभवी अधिकारियों की भर्ती करने जा रहा है, जिनका विवरण इस प्रकार है:-

    • सहायक वन संरक्षक : 02 पद
    • फारेस्ट रेंजर : 06 पद
    • फारेस्टर : 12 पद

    मुख्य उद्देश्य

    इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के महत्वपूर्ण रिज क्षेत्र में चल रहे वृक्षारोपण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उनकी प्रभावी निगरानी करना है। सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभव का लाभ उठाकर विभाग पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को अधिक गति देना चाहता है।

    आवेदन की महत्वपूर्ण जानकारी

    • अंतिम तिथि : इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
    • विस्तृत जानकारी : पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    यह भी पढें: विदेशी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार होंगे दिल्ली के टैक्सी-बस ड्राइवर, 9 मई से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण