दिल्ली में स्कूली छात्र को चाकू मारने वाले नाबालिग समेत दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा
मध्य जिले की आईपी एस्टेट पुलिस ने एंग्लो अरबिक स्कूल के छात्र को चाकू मारने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो लोगों को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1774269263161_m.webp)
छात्र को चाकू मारनेवाले नाबालिग समेत दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा।
HighLights
आइपी एस्टेट पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपितों को पकड़ा।
एंग्लो अरबिक स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला किया गया।
पुराने झगड़े और कहासुनी के कारण हुआ था हमला।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले की आईपी एस्टेट थाना पुलिस की टीम ने वारदात के दो घंटे के भीतर एंग्लो अरबिक स्कूल के छात्र को चाकू मारने एक नाबालिग समेत दो आरोपितों को पकड़ा है। बालिग आरोपित की पहचान सदर बाजार के सूफियान के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उनका पीड़ित के साथ पहले से ही झगड़े चल रहे थे। परीक्षा से पहले उसी दिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों स्कूल के गेट के पास पीड़ित का इंतजार कर रहे थे। स्कूल के बाहर आते ही उन्होंने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची
मध्य जिले के उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, 18 मार्च की शाम आईपी एस्टेट थाने में चाकू से हमले के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल को लोक नायक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
जांच में पुलिस को पता चला कि घायल अजमेरी गेट स्थित एंग्लो अरबिक स्कूल का छात्र है। वह आंध्र एजुकेशन सोसाइटी में परीक्षा देने आया था। इसी दौरान दो लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
खबरें और भी
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
टीम ने आरोपितों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद टीम ने दोनों आरोपितों की पहचान की और वारदात के दो घंटे के भीतर ही उन्हें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब वह भागने की फिराक में थे।