दिल्ली के स्कूलों के बाद मेयर ऑफिस सहित लाल किला को भी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने सख्त की सुरक्षा
दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। दिल्ली पुलिस की गहन जांच चल रही है। अफवा ...और पढ़ें

दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले संदेश मिले हैं। एआई इमेज
HighLights
दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों में गहन तलाशी अभियान चलाया।
जांच में अब तक कोई संदिग्ध या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अभी पुलिस इन धमकियों की तफ्तीश ही कर रही थी कि दोपहर में दिल्ली के मेयर ऑफिस समेत लाल किला में विस्फोट करने का एक ईमेल आ गया। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इन सब धमकियों को अफवाह बताया है। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए जांच की रफ्तार तेज कर दी है।
दिन की शुरुआत स्कूलों को धमकाने के साथ
बता दें कि दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले संदेश मिले हैं। इन धमकियों के बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। धमकाए गए स्कूलों के परिसर की गहन जांच चल रही है।
कक्षा और बाथरूमों की हुई तलाशी
पुलिस, स्थानीय प्रशासन और स्कूल सुरक्षा टीमें पूरे परिसर, कक्षाओं, बाथरूम और आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ले रही हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। जांच जारी है।
पुलिस ने कड़ी कर दी है सुरक्षा
इसी क्रम में दोपहर के समय मेयर कार्यालय और लाल किले को निशाने पर लेने का भी एक धमकी भरा मेल मेयर कार्यालय एवं एमसीडी की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुई। धमकाने वाले ने खुद को खालीस्तान नेशनल आर्मी (केएनए) से जुड़ा आतंकी बताया है। इस मेल के मिलते ही दोनों ही सरकारी भवनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने गहन सुरक्षा जांच यहां भी आरंभ कर दी है।
खबरें और भी
पुलिस ने की संदिग्ध दिखने पर सूचना देने की अपील
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से पूर्व पूरी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि उन्हें कहीं कुछ संदिग्ध दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दें।