विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली प्रदूषण के बीच स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी पर लगी रोक, बच्चों को मास्क पहनने की सलाह

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:48 PM (IST)

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। बाहरी गतिविधियों ...और पढ़ें

क्लासरूम्स में एयर प्यूरीफायर और इनडोर गेम्स पर जोर। (AI-Image)

क्लासरूम्स में एयर प्यूरीफायर और इनडोर गेम्स पर जोर। (AI-Image)

HighLights

  1. बाहरी प्रार्थना सभाएं और खेलकूद गतिविधियों पर रोक।

  2. बच्चों को मास्क पहनने और कक्षाओं में रहने की सलाह।

  3. कक्षाओं में एयर प्यूरीफायर और इनडोर गतिविधियों पर जोर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में ठंड की शुरुआत के साथ ही वायु गुणवत्ता खराब होने लगी है। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

कई स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा और खेलकूद जैसी बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। वहीं, बच्चों को प्रदूषित हवा से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। स्कूलों ने बाहरी गतिविधियों के स्थान पर इनडोर गतिविधियों को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है।

निजी स्कूलों से लेकर सरकारी स्कूलों तक में प्रदूषण से बचाव के लिए अलग-अलग इंतजाम किए जा रहे हैं। पटपड़गंज स्थित नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल में आउटडोर गतिविधियां बंद कर दी गई हैं। विद्यार्थियों को प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क पहनने और जरूरत पड़ने पर कक्षाओं के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

स्कूल की प्रधानाचार्या ने क्या कहा?

स्कूल की प्रधानाचार्या वीना मिश्रा ने बताया कि अभिभावकों को भी इस संबंध में परामर्श दिया गया है। छात्रों की प्रार्थना सभा भी हाल में आयोजित की जा रही है। इंडियन स्कूल में कक्षाओं को एयर प्यूरीफायर और इनडोर पौधों से लैस किया गया है।

यहां बाहरी गतिविधियों को सीमित कर दिया गया है। वहीं, रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योति अरोड़ा ने बताया कि स्कूल में नियमित पानी की छिड़काव किया जा रहा है ताकि प्रदूषण से बचाव हो सके। वहीं, बच्चों को मास्क पहनने को कहा गया है।

वसुंधरा एंक्लेव स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका गुलाटी ने बताया कि एक्यूआइ की नियमित निगरानी की जा रही है और बच्चों को मास्क पहन कर आने की सलाह दी गई है। वहीं, धूल कम करने के लिए खेल के मैदान में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के घायल जवानों को राहत, 250 से अधिक कर्मियों को मिलेंगे 15 से 25 हजार रुपये

यह भी पढ़ें- दीवाली पर पटाखों से जलने और झुलसने वालों के लिए दिल्ली के अस्पतालों में विशेष तैयारी, बरतें ये सावधानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।