दिल्ली में महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपित सब-इंस्पेक्टर हिमांशु लाइन हाजिर
आदर्श नगर के एक होटल में महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सब इंस्पेक्टर हिमांशु को निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने मामले ...और पढ़ें
-1782578826333_m.webp)
आदर्श नगर इलाके में स्थित एक होटल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। (AI Generated Image)
HighLights
होटल में महिलाओं से मारपीट, सब इंस्पेक्टर हिमांशु निलंबित।
वायरल वीडियो के आधार पर विभागीय जांच के आदेश।
डीसीपी आकांक्षा यादव ने सतर्कता शाखा को सौंपी जांच।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में स्थित एक होटल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें थप्पड़ मारे गए। इस घटना की वीडियो प्रसारित होने के बाद सब इंस्पेक्टर हिमांशु को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आदर्श नगर इलाके में स्थित होटल क्लाउड इन होटल, पंचवटी से पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो प्रसारित हुआ। यह घटना तीन दिन पुरानी है और वीडियो में एक सब इंस्पेक्टर पुलिस कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। देर रात होटल में दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में दो महिलाओं को थप्पड़ मारे
आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपित पुलिसकर्मी ने एक महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में दो महिलाओं को थप्पड़ मारे। वहीं, मामले में दूसरा पक्ष भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दूसरे पक्ष की एक महिला भी झड़प में घायल हुई है।फिलहाल आदर्श नगर थाना पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि फुटेज और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में मौके पर मौजूद महिला पुलिस के भी बयान लिए गए हैं हालांकि उनके खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस फुटेज के आधार पर डीसीपी आकांक्षा यादव ने एसआई को लाइन हाजिर कर मामले की जांच जिले की सतर्कता शाखा को सौंप दी है।
खबरें और भी
देर रात करीब डेढ़ बजे महिलाओं के दो समूहों में झगड़े की सूचना
उनका कहना है कि बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे महिलाओं के दो समूहों में झगड़े की सूचना मिली थी। इस जानकारी के बाद आदर्श नगर थाने से एसआई हिमांशु पुलिसकर्मियों के साथ होटल में पहुंचे। इनमें एक महिला के पैर से खून निकल रहा था। जांच में मालूम हुआ कि यह महिला तीन साथियों के साथ इस होटल में ठहरी थी।
इसी होटल में बुराड़ी निवासी एक और महिला भी रुकी थी। बताया जाता है कि दोनों समूहों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। घायल महिला का बीजेआरएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया।अब पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पक्षों को जांच में शामिल करने के लिए नोटिस दिया है।