दिल्ली SIR में दावा-आपत्ति के लिए बचे सिर्फ 9 दिन, अब तक केवल 2.96 लाख Form-6 जमा हुए
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए अब केवल ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए नौ दिन शेष।
एसआइआर प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होकर 30 सितंबर तक।
अब तक 2,96,663 फार्म-6 जमा हुए, पश्चिमी जिले में सर्वाधिक।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए अब केवल नौ दिन बाकी हैं। यह प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हुई थी और 30 सितंबर तक चलेगी। अब तक 2,96,663 फार्म-6 जमा हो चुके हैं। फार्म-6 के जरिए मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया जाता है।
एसआइआर के तहत प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में करीब 97 लाख लोगों के नाम हैं। वहीं करीब 47 लाख लोगों को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे नाम वाली श्रेणी में रखा गया है। इनमें करीब 43 लाख लोग स्थानांतरित पाए गए हैं। ऐसे में फार्म-6 के जरिए नाम जुड़वाने वाले आवेदनों की संख्या महत्वपूर्ण है।
पश्चिम जिले में आए सबसे ज्यादा आवेदन
30 अगस्त तक दिल्ली में 2,12,400 फार्म-6 प्राप्त हुए थे। इसके बाद 31 अगस्त से 19 सितंबर के बीच 84,263 नए आवेदन मिले। इस तरह अब तक कुल 2,96,663 फार्म-6 जमा हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी जिले से आए हैं।
पश्चिमी जिले में 30 अगस्त तक 28,820 फार्म-6 मिले थे और इसके बाद 10,584 नए आवेदन आए। इसी अवधि में उत्तर-पश्चिम जिले में 8,685, पूर्वी जिले में 8,397 और दक्षिण-पूर्वी जिले में 8,233 आवेदन मिले। उत्तर जिले में 6,512 और नई दिल्ली जिले में 1,609 आवेदन प्राप्त हुए।
