Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छोटी सी गलती और वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम, दिल्ली में SIR फॉर्म थमाकर BLO गायब; फोन भी नहीं उठा रहे

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 08:32 AM (IST)

    दिल्ली में SIR प्रक्रिया के 10 दिन बाद भी मतदाताओं को बीएलओ से मदद नहीं मिल पा रही है, जिससे फॉर्म भरने में दिक्कतें आ रही हैं। बारिश के कारण भी फॉर्म ...और पढ़ें

    दिल्ली में बीएलओ की लापरवाही से नाम कटने का डर सता रहा। फोटो: सांकेतिक

    दिल्ली में बीएलओ की लापरवाही से नाम कटने का डर सता रहा। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. SIR प्रक्रिया के 10 दिन बाद भी मतदाताओं की समस्याएं बरकरार

    2. बीएलओ फोन नहीं उठा रहे, जिससे फॉर्म भरने में दिक्कत

    3. बारिश ने फॉर्म वितरण रोका, मतदाता सूची से नाम कटने का डर

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। SIR की शुरुआत को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन, लोगों की समस्याएं जारी है। अभियान के आगाज के दौरान कहा गया था कि लोगों को दिए जाने वाले एन्युमरेशन फार्म में बीएलओ का नंबर होगा।

    कोई भी परेशानी होने पर लोग फोन कर अपनी समस्या का हल करा सकेंगे, लेकिन अब कई इलाकों में बीएलओ मतदाताओं का फोन ही नहीं उठा रहे हैं।

    फोन तक नहीं उठा रहे BLO

    बीएलओ के फोन न उठाने से लोग फॉर्म भरने के लिए भी परेशान हो रहे हैं। इस बीच, चुनाव कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार देर शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक दिल्ली के कुल 1,45,10,298 मतदाताओं में से 1,08,39,896 लोगों को फार्म वितरित किया गया है।

    जो कुल मतदाताओं का 74.70 प्रतिशत है। इसी तरह, कुल 5,75,478 यानि 3.97 प्रतिशत मतदाताओं का गणना प्रपत्र ऑनलाइन जमा हो गया है।

    लोगों को अपना नाम कटने का डर 

    जबकि, अभी भी बड़ी संख्या में लोगों तक SIR प्रक्रिया नहीं पहुंची है। चांदनी चौक विधानसभा की निम्मी शर्मा ने बताया कि 2002 की मतदाता सूची से कई नामों के मिलान नहीं हो पा रहे हैं।

    समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी जानकारी कहां भरनी है। इस संबंध में बीएलओ को कई बार फोन कर चुके हैं। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिल रहा है। यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल है और गलती होने पर मतदाता सूची से नाम कटने का डर भी सता रहा है।

    खबरें और भी

    बीएलओ सिर्फ फाॅर्म देकर चले गए हैं। समझ नहीं आ रहा है कि सही फाॅर्म कैसे भरूं? शाहदरा की बाबरपुर विधानसभा के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि बीएलओ सिर्फ फाॅर्म थमा रहे हैं और कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।

    वर्षा का रहा असर

    दो दिन लगातार हुई वर्षा का असर भी SIR प्रक्रिया पर देखने को मिला। इलाकों में जलभराव होने के कारण बीएलओ समय पर फाॅर्म लोगों के घर तक नहीं पहुंच पाए।

    लक्ष्मी नगर निवासी लज्जा देवी ने बताया कि अब तक उनके घर फाॅर्म नहीं आया है उन्होंने जब बीएलओ को फोन किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद उन्होंने एआरओ को फोन कर अपनी समस्या बताई, जिसके बाद बीएलओ ने शुक्रवार को फाॅर्म देने का आश्वासन दिया है।

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026: दुनिया में रहने लायक शहरों की लिस्ट में टॉप पर कोपेनहेगन, क्या है दिल्ली-मुंबई की रैंकिंग?