Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला; पोस्ट और कमेंट बन रहे खूनी वारदात

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:29 AM (GMT+05:30)

    सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस में एक 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। किशोर का इल ...और पढ़ें

    आपसी रंजिश के चलते 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

    आपसी रंजिश के चलते 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

    HighLights

    1. सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद दिल्ली में किशोर पर चाकू से हमला।

    2. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस में हुई वारदात, पांच नाबालिग पकड़े गए।

    3. घायल किशोर का अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस कर रही जांच।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बीते कुछ दिनों में ऐसा देखा गया है कि सोशल मीडिया पर बहसों के बाद गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी हमले में बदल गया। आपसी रंजिश के चलते 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

    समय पर अस्पताल पहुंचाने से बची जान

    हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच नाबालिगों को पकड़ लिया है। घायल किशोर का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू के स्रोत और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 

    पुलिस के अनुसार, शनिवार रात एच-ब्लॉक स्थित चिल्ड्रन्स पार्क के पास एक किशोर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुभाष प्लेस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

    किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़ित और आरोपित स्थानीय विरोधी गुटों से जुड़े हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी और विवाद हो चुका था। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ट्रोल करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के कारण रंजिश लगातार बढ़ती गई।

    खबरें और भी

    इसी विवाद के चलते आरोपितों ने किशोर को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने पांचों नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में प्रयुक्त चाकू कहां से लाया गया था और क्या आरोपी पहले भी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के उस्मानपुर में मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत; 9 साल का बेटा सुरक्षित

    यह भी पढ़ें- साढू को फर्जी केस में फंसाने के लिए घर में रखीं दो पिस्टल, दिल्ली पुलिस ने युवक को दबोचा