Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहन गार्डन डबल मर्डर केस में 4 दिन बाद बेटा ही गिरफ्तार, शराब के नशे में पिता-चाचा को पीट-पीटकर मार डाला

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 11:11 PM (IST)

    द्वारका के मोहन गार्डन में दो भाइयों की हत्या का खुलासा हुआ है। मृतक बड़े भाई का बेटा ईश्वर (22) ही हत्यारा निकला, जिसे 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। ...और पढ़ें

    पिता और चाचा को पीट-पीटकर मार डाला। फोटो: सांकेतिक

    पिता और चाचा को पीट-पीटकर मार डाला। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. बेटे ईश्वर ने पिता-चाचा की हत्या की

    2. शराब के नशे में हुआ विवाद बना कारण

    3. बेरहमी से पीटने पर टूटी पसलियां, हुई मौत

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका के उत्तम नगर थाना क्षेत्र स्थित मोहन गार्डन में हुई दो भाई की हत्या को अंजाम देने वाला मृतक बड़े भाई का बेटा निकला।

    पुलिस ने आरोपित ईश्वर (22) को 7 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया है, जो हत्या के बाद फरार हो गया था। आरोपित ने शराब के नशे में हुआ विवाद के बाद बुसुध पड़े अपने पिता और चाचा के पसलियों और सिर पर हमला करके उनकी पसलियां तोड़ दी थी, जो मौत का कारण बना।

    सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

    उपायुक्त कुशलपाल सिंह के अनुसार, 4 अप्रैल को उत्तम नगर थाने को सूचना मिली थी कि मोहन गार्डन स्थित एक मकान में दो लोग संदिग्ध हालात में मृत पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक कमरे में दो शव पड़े मिले। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था और वहां बीयर व शराब की बोतलें बिखरी हुई थीं।

    दस्तावेजों से हुई मृतकों की पहचान

    मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान देवेंद्र कुमार (50) और उनके छोटे भाई अमित (48) के रूप में हुई। दोनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी मौत शारीरिक हमले के दौरान लगी अंदरूनी चोटों के कारण हुई है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मामला हत्या का है।

    मार्च में किराए पर रहने आए थे तीनों

    जांच के दौरान पता चला कि देवेंद्र कुमार कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में कार्यरत थे और मार्च माह में अपने भाई अमित और बेटे ईश्वर के साथ इस मकान में किराए पर रहने आए थे। मकान मालिक नरेश कुमार (66) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब 10-12 दिन पहले यह मकान 9 हजार रुपये मासिक किराए पर दिया था।

    खबरें और भी

    रात में हुआ था झगड़ा

    नरेश कुमार के अनुसार, 3 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे उन्हें मकान में झगड़े की सूचना मिली। वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे, जहां ईश्वर नशे की हालत में मिला।

    उन्होंने उसे समझाकर झगड़ा शांत कराया और कुछ देर बाद वापस लौट गए। पता चला ईश्वर फरार है। उसकी तलाश शुरू की गई और उसे 7 अप्रैल को मोहन गार्डन स्थित सी-1 ब्लाक से गिरफ्तार कर लिया।

    नशे में दोबारा हुआ विवाद, कर दिया हमला

    आरोपित से पूछताछ में पता चला कि मकान मालिक के जाने के बाद दोबारा विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि नशे में धुत आरोपित ने अपने पिता और चाचा पर हमला कर दिया।

    बताया जा रहा है कि उस समय दोनों बेसुध हालत में थे और आरोपित ने उन पर बेरहमी से घुटनों और लातों के बल कूद कर लगातार वार किए थे। इससे दोनों की कई पसलियां टूट गईं, जिससे अंदरूनी रक्तस्राव शुरू हो गया जो उनकी मौत का कारण बना।

    वारदात के बाद फरार हुआ आरोपित

    वहीं देवेंद्र कुमार का सिर फट गया था। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

    यह भी पढ़ें- 'आईपीए को राष्ट्रीय महासंघ के रूप में मान्यता कैसे मिली', दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा