दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, सुबह भी तापमान सामान्य से ऊपर; आज बदला-बदला रहेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली में बढ़ती गर्मी के कारण दिन और सुबह का तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.0 ...और पढ़ें
-1773103001432_m.webp)
अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। तेजी से बढ़ रही गर्माहट के बीच राजधानी में दिन ही नहीं, सुबह का तापमान भी सामान्य से ऊपर ही दर्ज हो रहा है। धूप अब बिल्कुल भी नहीं सुहाती तो पंखे के बाद एसी भी चलने शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में भी बढ़ती गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
सोमवार को भी दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का सर्वाधिक है। हवा में नमी का स्तर 92 से 35 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ।
रिज क्षेत्र सोमवार को राजधानी का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, तेज धूप भी निकलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दूसरी तरफ हवा की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। हालांकि अब भी हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। अनुमान है कि अगले दो दिनों में वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में दर्ज की गई सीजन की सबसे गर्म सुबह, AQI भी बिगड़ा; खराब श्रेणी में पहुंच गई राजधानी की हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआइ 209 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले रविवार को यह 247 था। यानी चौबीस घंटे में इसमें 38 अंकों का सुधार हुआ है।
खबरें और भी
हापुड़ में अचानक छाई धुंध
इसबीच एनसीआर के शहरों में मौसम अचानक से करवट लेता दिख रहा है। मंगलवार की सुबह हापुड़ में अचानक से घना कोहरा छा गया जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई।

हापुड़ में आज की सुबह कुछ ऐसी नजर आई। जागरण

हापुड़ में मार्च के महीने में कोहरे की दस्तक। जागरण