Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, 13 नए स्टेशनों से होगी PM-2.5 और PM-10 की लाइव ट्रैकिंग; प्रदूषण पर लगेगी लगाम  

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:58 PM (IST)

    दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने शहर में वायु प्रदूषण की सटीक निगरानी के लिए 13 नए वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया श ...और पढ़ें

    दिल्ली पीएम 2.5 और पीएम 10 के करणों की लाइव ट्रैकिंग होगी। फोटो: आर्काइव

    दिल्ली पीएम 2.5 और पीएम 10 के करणों की लाइव ट्रैकिंग होगी। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. डीपीसीसी ने 13 नए वायु गुणवत्ता स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू की

    2. 31 जुलाई को टेंडर जारी, 10 साल तक संचालन की जिम्मेदारी

    3. हर 25 वर्ग किमी में एक केंद्र का लक्ष्य, सटीक डेटा मिलेगा

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की सटीक निगरानी करने के लिए 13 नए वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए 31 जुलाई को एक टेंडर भी जारी किया गया है।

    चुनी जाने वाली कंपनी को इन सभी स्टेशनों पर मशीनें लगाने, उन्हें चालू करने और अगले 10 वर्षों तक उनके नियमित संचालन तथा रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी उठानी होगी।

    प्रमुख प्रदूषकों के साथ मौसम संबंधी आंकड़ों की भी होगी निगरानी

    इन केंद्रों पर हवा में मौजूद पीएम 2.5, पीएम 10, सल्फर डाइआक्साइड, नाइट्रोजन आक्साइड, कार्बन मोनोआक्साइड, ओजोन, अमोनिया जैसे मुख्य प्रदूषकों के साथ-साथ मौसम संबंधी डेटा को मापने वाले उपकरण भी लगाए जाएंगे।

    काम पाने वाली कंपनी को दिल्ली व एनसीआर में अपना एक सेवा केंद्र भी खोलना होगा ताकि मरम्मत और पुर्जों की उपलब्धता में कोई देरी न हो।

    हर 25 वर्ग किमी में एक निगरानी केंद्र बनाने की योजना

    इससे पहले मई में भी 10 ऐसे स्टेशनों के लिए टेंडर जारी किया गया था। दिल्ली सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर के प्रत्येक 25 वर्ग किमी के दायरे में कम से कम एक निगरानी केंद्र हो, जिससे पूरी दिल्ली की हवा का बिल्कुल सटीक और व्यापक डेटा मिल सके।

    यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-आनंद विहार समेत 4 पार्सल केंद्रों पर लगे एडवांस्ड X-Ray स्कैनर; बिना जांच ट्रेनों में लोडिंग नहीं

    खबरें और भी