Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में महिलाओं के लिए शुरू होगी स्पेशल बस सेवा... घर से निकलने से पहले जान लें रूट, किराया और सफर से जुड़ी हर जरूरी बात

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:40 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए 28 व्यस्त रूटों पर 56 विशेष इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की तैयारी की है। ...और पढ़ें

    दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए 28 व्यस्त रूटों पर 56 विशेष इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की तैयारी की है।

    दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए 28 व्यस्त रूटों पर 56 विशेष इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की तैयारी की है। 

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार ने केवल महिलाओं के लिए समर्पित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करने की तैयारी की है। प्रस्ताव के तहत शहर के 28 सबसे व्यस्त रूटों पर 56 विशेष इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी।

    इनमें 30 महिला स्पेशल और 26 यूनिवर्सिटी महिला स्पेशल बसें शामिल होंगी। इन सेवाओं का उद्देश्य व्यस्त समय के दौरान कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को भीड़भाड़ से राहत देने के साथ सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना है।

    परिवहन विभाग के अनुसार महिला स्पेशल बसें सुबह और शाम के कार्यालय समय में 28 रूटों पर दोनों दिशाओं में चलेंगी तथा प्रमुख रोजगार केंद्रों, व्यावसायिक क्षेत्रों, संस्थागत परिसरों और मेट्रो इंटरचेंज स्टेशनों को जोड़ेंगी।

    इन रिहायशी इलाकों से होगा कनेक्शन

    वहीं यूनिवर्सिटी महिला स्पेशल बसें डीयू के उत्तरी और दक्षिणी परिसर सहित प्रमुख शिक्षण संस्थानों को नजफगढ़, रोहिणी, जनकपुरी, मुंडका, मयूर विहार, कालकाजी, पल्ला और धौलाकुआं जैसे रिहायशी इलाकों से जोड़ेंगी।

    परिवहन मंत्री डा पंकज सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना और नियमित बस सेवाओं में भीड़ कम करना है। उन्होंने कहा कि सभी बसें पूरी तरह इलेक्ट्रिक होंगी, जिससे पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

    सरकार के अनुसार प्रत्येक बस में सीसीटीवी निगरानी, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर से जुड़े पैनिक बटन, दिव्यांगजन अनुकूल लो-फ्लोर रैंप तथा बस मार्शल या महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था होगी।

    यह भी पढ़ें: सरकारी बाबू सावधान! समय पर काम नहीं किया तो रोज लगेगा 250 रुपये का जुर्माना, दिल्ली में नए कानून पर मुहर