Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में किसानों की रैली के चलते रूट डायवर्जन, आज निकलने से पहले चेक कर लें ये रास्ते; ट्रैफिक अलर्ट जारी

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 08:45 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 21 जुलाई को किशन घाट पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। सुबह 8:30 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रत ...और पढ़ें

    किसानों की रैली को लेकर दिल्ली में रहेगा डायवर्जन। फोटो: आर्काइव

    किसानों की रैली को लेकर दिल्ली में रहेगा डायवर्जन। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. 21 जुलाई को किशन घाट पर प्रदर्शन, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    2. सुबह 8:30 बजे से कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट होगा

    3. यात्री एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के लिए पहले से योजना बनाएं

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किशन घाट पर 21 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन, धरना और रैली के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

    पुलिस के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से जरूरत के मुताबिक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। लोगों से प्रभावित इलाकों से बचने और एयरपोर्ट तथा रेलवे स्टेशन जाने के लिए पहले से यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।

    traffic advisory

    इन जगहों से डायवर्ट किया जा सकता है ट्रैफिक

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हालात के अनुसार निम्न स्थानों से यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है:-

    • दिल्ली गेट
    • राजघाट क्रॉसिंग
    • गुरु नानक चौक
    • शांतिवन चौक
    • राजघाट डीटीसी डिपो
    • आईपी फ्लाईओवर

    इन सड़कों पर रहेगा असर

    प्रदर्शन के कारण कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है:-

    सत्याग्रह मार्ग
    वेलोड्रोम रोड
    राजघाट डीटीसी डिपो रोड
    राजघाट डीटीसी बाइपास रोड
    आसपास की संपर्क सड़कें

    एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले रखें ध्यान

    ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में जाने वाले यात्रियों से कहा है कि वे समय से पहले घर से निकलें और अपनी यात्रा की योजना पहले ही बना लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

    traffic advisory 1

    ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का करें पालन

    पुलिस ने लोगों से ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने, केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने की अपील की है।

    नेविगेशन ऐप से लेते रहें अपडेट

    यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करें और संभव हो तो प्रभावित मार्गों से बचें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सुचारु और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें? निर्वाचन अधिकारी ने बताया नाम जुड़वाने का आसान तरीका