विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस रिहर्सल के चलते 19 मई को दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगी बंदिश, खुला रहेगा एयरपोर्ट रूट

Published: Mon, 18 May 2026 05:02 PM (IST)

दिल्ली में 19 मई को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की रिहर्सल के कारण यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, एयरपोर्ट जाने का रास्ता खुला रहेगा।

एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित रह सकता है। कई जगहों पर यातायात को डायवर्ट भी किया जाएगा।

एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित रह सकता है। कई जगहों पर यातायात को डायवर्ट भी किया जाएगा।

HighLights

  1. 19 मई को दिल्ली में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस रिहर्सल।

  2. एसपी मार्ग, मथुरा रोड पर दोपहर 12-3 बजे यातायात प्रभावित।

  3. एयरपोर्ट जाने के लिए धौला कुआं-NH-8 मार्ग खुला।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 19 मई को होने वाली इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की रिहर्सल के चलते यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जाएंगे। इसके तहत भारत मंडपम में 19 मई मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक समिट रिहर्सल आयोजित होगी। इस बीच एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित रह सकता है। कई जगहों पर यातायात को डायवर्ट भी किया जाएगा।

पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का अधिक इस्तेमाल करें। वहीं, एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए धौला कुआं के रास्ते एनएच-8 मार्ग खुला रहेगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि लोग घर से कम से कम 30 मिनट पहले निकलें और यात्रा से पहले गूगल मैप या अन्य मैप ऐप पर ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि भारत मंडपम जाने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भैरों मंदिर और आईटीपीओ के पास की गई है। कैब सेवाओं के लिए अलग ड्रॉप और पिकअप प्वाइंट बनाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बिना जरूरी काम के भारत मंडपम के आसपास जाने से बचें। किसी भी सहायता के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन 1095 और 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: BSc के लास्ट सेमेस्टर के आखिरी एग्जाम से पहले छात्र की मौत, घर से टहलने निकला था रोहित

यह भी पढ़ें- 'ड्रग्स का आदी है दामाद', ट्विशा के पिता ने लगाए गंभीर आरोप; दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 'मेट्रो मंडे' की शुरुआत: सीएम रेखा गुप्ता ने सचिवालय तक किया सफर, मंत्रियों और अफसरों ने भी अपनाया पब्लिक ट्रांसपोर्ट