Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के जनकपुरी में नशे में धुत कार ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, बोनट पर घसीटा; लोगों ने दबोचा

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 06:18 PM (GMT+05:30)

    जनकपुरी में जांच के दौरान एक कार चालक ने यातायात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी बोनट पर गिरकर काफी दूर तक घसीटा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चा ...और पढ़ें

    जनकपुरी में कार ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    जनकपुरी में कार ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. जनकपुरी में कार चालक ने यातायात पुलिसकर्मी को टक्कर मारी।

    2. पुलिसकर्मी बोनट पर घसीटा गया, लोगों ने आरोपी को पकड़ा।

    3. नशे में धुत चालक गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। जनकपुरी में जांच के लिए रोकने पर गुस्साए कार चालक ने यातायात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिसकर्मी उछल कर बोनट पर जा गिरे, लेकिन आरोपित ने कार रोकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश में जुट गया। आरोपित कार चालक पुलिसकर्मी को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जब पुलिसकर्मी गिर गए, तब कार चालक वहां से भागने लगा।

    मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी की मदद की और आरोपित को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने तुंरत मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जनकपुरी थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

    भागने के चक्कर में कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर

    घायल कॉन्स्टेबल मोहन पाल शनिवार शाम करीब 5.52 बजे अपने साथी एसआई गुरदीप सिंह के साथ लाल साईं मार्ग पर भारती कॉलेज के पास नियमित डयूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने जांच के लिए एक सैंट्रो कार चालक को रूकने का इशारा किया। आरोपित ने पुलिस को देखकर कार की रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागने के चक्कर में कॉन्स्टेबल मोहल लाल को टक्कर मार दी।

    टक्कर लगने के बाद मोहन पाल उछल कर कार की बोनट पर जा गिरे। बावजूद इसके आरोपित ने कार नहीं रोकी। आरोपित काफी दूर तक उन्हें बोनट पर घसीटते हुए ले गया और फिर एक झटके के साथ मोहन पाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान एसआई गुरदीप उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें उठाया।

    खबरें और भी

    लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

    उधर, आरोपित को भागते हुए देख वहां लोग जमा हो गए। लोगों की कोशिश के बाद चालक को कार रोकना पड़ा। कार रूकते ही लोगों की भीड़ ने आरोपित को पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपित के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालान किया गया है।

    इनमें नशे में ड्राइविंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, रेड लाइट जंप करना और सरकारी कार्य में बाधा डालना शामिल है। पुलिस के अनुसार निलेश कुमार अपने परिवार के साथ द्वारका के बागडोला गांव का रहने वाला है और वह नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था।

    पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय के पास हुई इस वारदात का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित है। वीडियो में आरोपित तेज रफ्तार से गाड़ी को चलाते हुए दिखाई रहा है, जबकि कांस्टेबल बोनट पर लटके हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में स्कूली छात्र को चाकू मारने वाले नाबालिग समेत दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा