IPL मैच में गेंदबाज Lungi Ngidi के सिर में लगी चोट, महज 11 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया अस्पताल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आईपीएल-2026 मैच के दौरान घायल हुए खिलाड़ी लुंगी एनगिडी को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए 11 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर बनाया। व्यस ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने महज 11 मिनट में बनाया ग्रीन कॉरिडोर। फोटो: वीडियो ग्रैब (एएनआई) और इंटरनेट
HighLights
आईपीएल खिलाड़ी लुंगी एनगिडी के सिर में चोट लगी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर बनाया
खिलाड़ी को बीएलके-मैक्स अस्पताल में तत्काल इलाज मिला
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में खेले जा रहे IPL-2026 मुकाबले के दौरान घायल हुए एक खिलाड़ी को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 11 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर दिया।
व्यस्त ट्रैफिक के बीच एंबुलेंस को बिना किसी बाधा के अस्पताल तक पहुंचाया गया, जिससे खिलाड़ी को तत्काल इलाज मिल सका। जानकारी के अनुसार, दिल्ली और पंजाब के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान खिलाड़ी लुंगी एनगिडी के सिर में गंभीर चोट लग गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैच आयोजकों ने तुरंत उन्हें राजेंद्र नगर स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया।
एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने बनवाया ग्रीन कॉरिडोर
घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल रेंज के एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित किया और ग्रीन काॅरिडोर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मार्ग को पूरी तरह खाली कराया, ताकि एंबुलेंस को निर्बाध रास्ता मिल सके।
दिल्ली की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर जहां आमतौर पर लंबा समय लग जाता है, वहीं ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के चलते एंबुलेंस केवल 11 मिनट में अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान पूरे रूट पर ट्रैफिक को नियंत्रित कर सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई।