Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सर गंगा राम अस्पताल से IGI एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर... ट्रैफिक पुलिस के रियल-टाइम तालमेल से बची जान, परिजनों ने जताया आभार

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:08 AM (IST)

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लिवर ट्रांसप्लांट के मरीज को सर गंगा राम अस्पताल से आईजीआई एयरपोर्ट तक समय पर पहुंचाया। मरीज को हैदराबाद म ...और पढ़ें

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लिवर ट्रांसप्लांट के मरीज को सर गंगा राम अस्पताल से आईजीआई एयरपोर्ट तक समय पर पहुंचाया।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लिवर ट्रांसप्लांट के मरीज को सर गंगा राम अस्पताल से आईजीआई एयरपोर्ट तक समय पर पहुंचाया।

    HighLights

    1. ट्रैफिक पुलिस ने लिवर ट्रांसप्लांट मरीज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया।

    2. सर गंगा राम अस्पताल से एयरपोर्ट तक 20 किमी 22 मिनट में तय।

    3. मरीज समय पर हैदराबाद की उड़ान पकड़ने में सफल रहा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर तत्परता का परिचय देते हुए मंगलवार को ग्रीन कारिडोर बनाकर लिवर ट्रांसप्लांट के मरीज को सर गंगा राम अस्पताल से समय पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट के टर्मिनल-4 तक पहुंचाया। मरीज को हैदराबाद में होने वाले लिवर ट्रांसप्लांट के लिए निर्धारित फ्लाइट पकड़नी थी।

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे करोल बाग ट्रैफिक सर्कल को मरीज चौहान के लिए ग्रीन कारिडोर बनाने का अनुरोध मिला। मरीज को शाम छह बजे अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सनी ने संपर्क अधिकारी तरुण से समन्वय स्थापित किया और सभी संबंधित अधिकारियों के बीच रियल टाइम तालमेल सुनिश्चित करने के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनाया।

    ग्रीन कारिडोर के संचालन की जिम्मेदारी करोल बाग ट्रैफिक सर्कल की टीम ने संभाली। हेड कांस्टेबल हेमराज और हेड कांस्टेबल सुखविंदर मोटरसाइकिल पर एम्बुलेंस को एस्कार्ट करते रहे। हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने रास्ते में ट्रैफिक क्लियरेंस सुनिश्चित किया, जबकि कांस्टेबल प्रदीप नैन और कांस्टेबल पंकज ने विभिन्न ट्रैफिक सर्कलों के साथ समन्वय कर जाम की स्थिति पर लगातार नजर रखी।

    शाम के व्यस्ततम समय में भारी ट्रैफिक के बावजूद एम्बुलेंस ने सर गंगा राम अस्पताल से आइजीआइ एयरपोर्ट टर्मिनल-4 तक करीब 20 किलोमीटर की दूरी मात्र 20 से 22 मिनट में पूरी कर ली। इससे मरीज समय पर एयरपोर्ट पहुंच सका और जीवन रक्षक लिवर ट्रांसप्लांट के लिए निर्धारित उड़ान पकड़ने में सफल रहा। मरीज के परिजनों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

    खबरें और भी

    महीने पहले भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आइपीएल मैच के दौरान घायल दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को अरुण जेटली स्टेडियम से अस्पताल तक मात्र 11 मिनट में पहुंचाने के लिए ग्रीन कारिडोर तैयार किया था।