Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में स्मार्ट वीएमएस बोर्ड देंगे रियल टाइम ट्रैफिक जानकारी, पुलिस ने शुरू किया अपग्रेडेशन

    Updated: Wed, 27 May 2026 11:00 PM (IST)

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस नई दिल्ली में वेरिएबल मैसेज साइन (वीएमएस) बोर्ड्स को अपग्रेड कर रही है। यह पहल रियल टाइम ट्रैफिक जानकारी प्रदान कर यात्रा को सुगम ...और पढ़ें

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस नई दिल्ली में वेरिएबल मैसेज साइन (वीएमएस) बोर्ड्स को अपग्रेड कर रही है।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस नई दिल्ली में वेरिएबल मैसेज साइन (वीएमएस) बोर्ड्स को अपग्रेड कर रही है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट और प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली क्षेत्र में लगे वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड्स (वीएमएस) को अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं को रियल टाइम ट्रैफिक जानकारी उपलब्ध कराकर यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना है।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली के प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर कुल 92 वीएमएस बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें से अब तक 42 बोर्ड्स को एडवांस्ड ट्रैफिक मानिटरिंग व कंट्रोल सिस्टम से इंटीग्रेट किया जा चुका है। इन अपग्रेडेड बोर्ड्स के जरिए वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम, सड़क बंद होने, डायवर्जन, दुर्घटना, मौसम संबंधी चेतावनी और विशेष ट्रैफिक व्यवस्था जैसी जानकारियां तत्काल मिल सकेंगी। इसके साथ ही यात्रियों को मौजूदा ट्रैफिक स्थिति के आधार पर यात्रा में लगने वाले अनुमानित समय की जानकारी भी दी जाएगी।

    अधिकारियों के मुताबिक, इस तकनीक आधारित पहल से लोग वैकल्पिक मार्ग चुनकर अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे, जिससे अनावश्यक देरी और जाम की स्थिति में कमी आएगी। इससे राजधानी में यातायात संचालन अधिक व्यवस्थित होगा और सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि स्मार्ट वीएमएस सिस्टम ईंधन की खपत और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में भी सहायक साबित होगा। ट्रैफिक रुकावट कम होने से लोगों का समय बचेगा और शहरी परिवहन व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में पानी की किल्लत बरकरार, लक्ष्य से 100 एमजीडी कम मिल रहा पेयजल; कई क्षेत्रों में परेशानी