Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में पानी की किल्लत बरकरार, लक्ष्य से 100 एमजीडी कम मिल रहा पेयजल; कई क्षेत्रों में परेशानी

    Updated: Wed, 27 May 2026 10:53 PM (IST)

    वजीराबाद जलाशय में जलस्तर गिरने से दिल्ली में पानी की किल्लत बनी हुई है, जिससे राजधानी को लक्ष्य से 100 एमजीडी कम पेयजल मिल रहा है। ...और पढ़ें

    दिल्ली सरकार ने 1002 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था।

    दिल्ली सरकार ने 1002 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था।

    HighLights

    1. वजीराबाद जलाशय का जलस्तर सामान्य से 5.5 फीट कम।

    2. दिल्ली को लक्ष्य से 100 एमजीडी कम पानी मिल रहा।

    3. हरियाणा से पानी पहुंचने में अभी दो दिन लगेंगे।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वजीराबाद जलाशय का जलस्तर गिरने से राजधानी के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा द्वारा पहले की तुलना में अधिक पानी छोड़ने के बावजूद समस्या बनी हुई है।

    100 एमजीडी कम पानी मिल रहा

    समर एक्शन प्लान जारी करते समय दिल्ली सरकार ने 1002 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था। इसकी तुलना में दिल्ली में सभी जल शोधन संयंत्रों और ट्यूबवेल से लगभग 902 एमजीडी पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इस तरह से निर्धारित लक्ष्य से दिल्लीवासियों को लगभग 100 एमजीडी कम पानी मिल रहा है।

    वजीराबाद जलाशय का सामान्य जलस्तर 674.5 फीट होना चाहिए। इसकी तुलना में यह 669 फीट के आसपास है। इससे 134 एमजीडी क्षमता वाले वजीराबाद और 98 एमजीडी क्षमता वाले चंद्रावल डब्ल्यूटीपी से लगभग 30 प्रतिशत कम पेयजल मिल रहा है।

    संयंत्रों तक पानी पहुंचने में अभी दो दिन लगेंगे

    दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा सरकार से बात की है। उसके बाद हरियाणा से कैरियर लाइन नहर (सीएलसी) और दिल्ली उप-शाखा (डीएसबी) के माध्यम से 979.5 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पहले लगभग 900 क्यूसेक पानी आ रहा था। अधिक पानी छोड़े जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है क्योंकि दोनों संयंत्रों तक पानी पहुंचने में अभी दो दिन लगेंगे।

    खबरें और भी

    कई स्थानों पर लोग पानी के लिए परेशान

    वजीराबाद जलाशय का जलस्तर बढ़ाने के लिए यमुना में अधिक पानी आना चाहिए। दो प्रमुख डब्ल्यूटीपी के क्षमता के अनुसार नहीं चलने से उत्तरी, पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति है। कहीं पानी नहीं आ रहा है तो कहीं कम। सिविल लाइंस, माडल टाउन, हिंदू राव अस्पताल क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर, करोलबाग, पहाड़गंज और एनडीएमसी क्षेत्र तथा दिल्ली छावनी और आसपास के कुछ क्षेत्र सहित कई स्थानों पर लोग पानी के लिए परेशान हैं।

    यह भी पढ़ें- शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार कब? गुरुवार को दिल्ली आएंगे बंगाल के सीएम, अमित शाह से होगी मुलाकात

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में नितिन नवीन से फिर मिले पंकज चौधरी, जल्द हो सकती है यूपी टीम की घोषणा

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में 3,000 खाली प्लॉटों पर बनेगी पार्किंग, डीडीए जल्द जारी करेगा टेंडर; एक लाख वाहनों की होगी क्षमता