दिल्ली में 3,000 खाली प्लॉटों पर बनेगी पार्किंग, डीडीए जल्द जारी करेगा टेंडर; एक लाख वाहनों की होगी क्षमता
डीडीए राजधानी में एक लाख वाहनों की क्षमता वाले पार्किंग स्थल विकसित करेगा। इसके लिए 3,000 से अधिक खाली प्लॉट चिन्हित किए जाएंगे और 232 प्लॉटों के लिए ...और पढ़ें

बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को लेकर डीडीए अधिकारियों और दिल्ली के सांसदों के साथ बैठक करते एलजी टीएस संधू। सौजन्य : लोकनिवास
HighLights
डीडीए दिल्ली में एक लाख वाहनों की पार्किंग बनाएगा।
3,000 से अधिक खाली प्लॉटों की पहचान की जाएगी।
सुबह 6-10 बजे तक डीडीए पार्क मुफ्त खुलेंगे।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) राजधानी में पार्किंग की किल्लत दूर करने के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसके तहत शहर में लगभग एक लाख वाहनों को पार्क करने की क्षमता वाले पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। इस आशय की जानकारी आला अधिकारियों ने बुधवार को साझा की।
एलजी तरनजीत सिंह संधू ने डीडीए अधिकारियों और राजधानी के सांसदों के साथ कई बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को लेकर एक अहम बैठक की। इसी बैठक में अधिकारियों ने पार्किंग प्रोजेक्ट को लेकर अपना प्लानिंग के बारे में बताया।
एक/साल में चिन्हित होंगे 3,000 से अधिक प्लाॅट
डीडीए के एक अधिकारी ने बताया, 'अगले एक साल के भीतर डीडीए शहर भर में सरफेस पार्किंग (सतही पार्किंग) के लिए 3,000 से अधिक खाली जमीनों को चिन्हित करेगा। इनमें से डीडीए के 232 खाली प्लाट पूरी तरह तैयार हैं, जिन पर करीब एक लाख वाहन खड़े हो सकेंगे। इनके लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।'
ज़ोन के हिसाब से खाली प्लॉटों का विवरण
- द्वारका ज़ोन : 98 प्लाट
- उत्तरी ज़ोन : 53 प्लाट
- रोहिणी ज़ोन : 30 प्लाट
- पूर्वी जोन : 28 प्लाट
- दक्षिणी जोन : 23 प्लाट
सुबह छह से 10 बजे तक फ्री खुलेंगे डीडीए पार्क
बैठक में एलजी संधू ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए डीडीए को निर्देश दिया कि वे अपने सभी पार्कों को सुबह छह से 10 बजे के बीच अनिवार्य रूप से खोलें। जिन पार्कों में प्रवेश शुल्क लगता है, वहां भी सुबह के इन घंटों के दौरान लोगों को मुफ्त में प्रवेश और पार्क का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।
संधू ने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली की आकांक्षाओं और जमीनी हकीकतों के अनुरूप राजधानी के समावेशी विकास पर चर्चा करने के लिए आज डीडीए अधिकारियों के साथ दिल्ली के सांसदों के साथ एक सार्थक बैठक हुई।'
सांसदों ने अतिक्रमण पर जताई चिंता
अधिकारियों के मुताबिक बैठक के दौरान सभी सांसदों ने अवैध कब्जे और अतिक्रमण को शहर की सबसे बड़ी नागरिक समस्याओं में से एक बताया। डीडीए अधिकारियों ने कहा: 'सांसदों ने अतिक्रमण से निपटने के लिए प्राधिकरण को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
खबरें और भी
बैठक में पार्किंग, ट्रैफिक, अतिक्रमण, डीडीए की खाली जमीनों के उपयोग और पार्कों के रखरखाव व उन तक लोगों की पहुंच जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।'
एलजी संधू ने आवास, भूमि और नागरिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू करने, स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और पूरी दिल्ली में जमीनी स्तर पर काम को तेजी से लागू करने में डीडीए की भूमिका को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
यह भी पढ़ें- लू के प्रचंड प्रकोप से कब मिलेगी राहत? दिल्ली-यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें- जमानत मिलने के बाद भी रिहाई में देरी, दिल्ली हाई कोर्ट ने जेलों को आधार QR कोड से सत्यापन का दिया आदेश
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, 28 मई से पटना-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत