15 अगस्त को दिल्ली से कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई के टाइम में किया गया बदलाव; देखें लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है, जिसके चलते 15 अगस्त तक पार्सल सेवा बंद ...और पढ़ें

15 अगस्त को दिल्ली में ट्रेनों का बदला शेड्यूल।
HighLights
स्वतंत्रता दिवस के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।
15 अगस्त को सुबह लाल किले के पास ट्रेनें नहीं चलेंगी।
कई लोकल ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग और समय बदले।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखकर राजधानी के स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही 15 अगस्त तक पार्सल सेवा बंद कर दी गई है। समारोह स्थल लाल किला और उसके आसपास के क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुबह पौने सात बजे से नौ बजे तक लाल किला के नजदीक से कोई भी ट्रेन नहीं गुजरेगी। चार लोकल ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही कई के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।
पुरानी दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू (74021), सहारनपुर-पुरानी दिल्ली डीएमयू (74024), पुरानी दिल्ली-साहिबाबाद ईएमयू (64402), शामली-पुरानी दिल्ली डीएमयू (54058) और गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली एमईएमयू (64417) शुक्रवार को निरस्त रहेगी। वहीं, पुरानी दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64414) नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते, खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू (64111) साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज के रास्ते और बुलंदशहर-तिलक ब्रिज पैसेंजर (64567) साहिबाबाद-तिलक ब्रिज के रास्ते चलेगी।
ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव
- 15 अगस्त पुरानी दिल्ली-कोटद्वार सिद्धबली जनशताब्दी (12038) पुरानी दिल्ली से सुबह सवा सात बजे की जगह सुबह 9.10बजे और पुरानी दिल्ली- अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15484) सुबह 7.51 बजे की जगह 9.20 बजे चलेगी।
- 14 अगस्त को आजमगढ़- पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस (12225) आजमगढ़ से और देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस (14042) देहरादून से डेढ़ घंटे के विलंब से रवाना होगी।
- जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस (18310), लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस (15910) और सियालदह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (12379) को अलग-अलग स्टेशनों पर कुछ देर के लिए रोका जाएगा।
आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें
पुरानी दिल्ली-साहिबाबाद ईएमयू (64402) नई दिल्ली से रवाना होगी और तिलक ब्रिज के रास्ते साहिबाबाद जाएगी। पुरानी दिल्ली-अलीगढ़ एमईएमयू ( 64152) गाजियाबाद से और पुरानी दिल्ली-शामली एमईएमयू (64025) दिल्ली शाहदरा से चलेगी। सहारनपुर-पुरानी दिल्ली एमईएमयू ( 64022) और हरिद्वार-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (64558) शाहदरा पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
