Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के रेलयात्री ध्यान दें! हरिद्वार और कालका एक्सप्रेस के मार्ग में हुआ बदलाव; देखें नया रूट

    Updated: Tue, 26 May 2026 06:52 AM (GMT+05:30)

    मंगलवार को हरिद्वार-पुरानी दिल्ली और कालका-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। सुरक्षा कार्यों के कारण ये ट्रेनें अब तपरी- ...और पढ़ें

    हरिद्वार-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14304) और कालका-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14332) के मार्ग में बदलाव किया गया है।

    हरिद्वार-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14304) और कालका-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14332) के मार्ग में बदलाव किया गया है। 

    HighLights

    1. हरिद्वार-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया।

    2. कालका-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस भी नए रूट पर।

    3. सुरक्षा कार्य के कारण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मंगलवार को हरिद्वार-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14304) और कालका-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14332) के मार्ग में बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है संरक्षा कार्य के कारण इन दोनों ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

    कई ट्रेनों को आवश्यकता अनुसार अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर कुछ समय के लिए रोका जाएगा। दोनों ट्रेनें तपरी-गाजियाबाद-शाहदरा की जगह तपरी-शामली-शाहदरा के रास्ते चलेगी। पुरानी दिल्ली-अंबाला छावनी एक्सप्रेस (14521) को मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट रोका जाएगा।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार दिव्यांग बच्चों को देगी 13 लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा, अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम करने की तैयारी