दिल्ली के विकास मार्ग पर जाम से मुक्ति के लिए पुलिस का अभियान तेज, अवैध पार्किंग पर 11 हजार चालान
दिल्ली यातायात पुलिस विकास मार्ग को जाम मुक्त करने के लिए प्रयासरत है। पिछले तीन महीनों में अवैध पार्किंग के लिए 11,000 चालान किए गए हैं और 198 वाहन ज ...और पढ़ें
-1774812595233_m.webp)
विकास मार्ग को जाम मुक्त बनाने की तैयारी।
HighLights
विकास मार्ग पर तीन माह में 11 हजार चालान।
अवैध पार्किंग जाम का मुख्य कारण बनी।
यू-टर्न से यातायात में सुधार, समय की बचत।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस विकास मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए पिछले एक साल से प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में तीन यातायात सिगनल बंद करके यू-टर्न बनाएं हैं। कड़कड़ी मोड़ को बंद करके यहां भी यू-टर्न बनाने हैं। लेकिन सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग सड़क पर जाम का मुख्य कारण बन रहा है।
पुलिस ने इस साल तीन माह में विकास मार्ग पर यातायात नियमों के उल्लंघन के 11 हजार चालान किए हैं। इसमें अधिकतर चालान अवैध पार्किंग के हैं। यातायात पुलिस की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-1 विजयांता गोयल आर्या ने कहा कि विकास मार्ग पूर्वी दिल्ली के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है।
पुलिस ने विशेष अभियान चलाया
यहां यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। यह मार्ग पूर्वी दिल्ली को आइटीओ से जोड़ता है। इस मार्ग पर कई मार्केट, कोचिंग सेंटर व रेस्तरां हैं। मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक है। पुलिस ने इस मार्ग पर यू-टर्न बनाएं हैं, इससे यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है। 25 मिनट का सफर 15 मिनट में तय होता है।
कड़कड़ी मोड़ को भी दोबारा से जाम मुक्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कड़कड़ी मोड़ से मास्टर प्लान रोड की ओर जाने वाले प्रवेश को सीमित किया है। इस साल इस रोड पर अवैध पार्किंग के 11 हजार चालान किए हैं और दो सप्ताह में 198 वाहनों को जब्त किया गया है।