विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली वोटर लिस्ट SIR में दिखा बड़ा ट्रेंड, 3 जिलों में नए वोट आगे; बाकी 10 में सुधार के लिए ज्यादा आवेदन

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:52 PM (IST)

दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में नए नाम जोड़ने और मौजूदा प्रविष्टियों में सुधार के आवेदनों ...और पढ़ें

दिल्ली के तीन जिलों में नए नामों के आवेदन ज्यादा हैं। फोटो: आर्काइव

दिल्ली के तीन जिलों में नए नामों के आवेदन ज्यादा हैं। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, बाहरी उत्तर में नए नाम जोड़ने के आवेदन अधिक

  2. शेष 10 जिलों में मतदाता सूची में सुधार के आवेदन ज्यादा हैं

  3. पूरी दिल्ली में सुधार के आवेदन नए नाम जोड़ने से 37,467 अधिक

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची में बदलाव के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक अलग तस्वीर सामने आई है।

राजधानी के 13 जिलों में से पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और बाहरी उत्तर में मौजूदा मतदाता सूची में सुधार या पता बदलने की तुलना में नए नाम जोड़ने के आवेदन ज्यादा आए हैं। बाकी 10 जिलों में इसका उलटा है।

नए नाम जोड़ने के आवेदन में आगे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम जिले में नए नाम जोड़ने के लिए 31,224 आवेदन आए हैं। वहीं मौजूदा प्रविष्टि में सुधार या पता बदलने के 25,986 आवेदन मिले हैं।

उत्तर-पश्चिम जिले में नए नाम जोड़ने के 23,611 आवेदन आए, जबकि सुधार या पता बदलने के 22,787 आवेदन हैं। इसी तरह बाहरी उत्तर जिले में नए नाम जोड़ने के 12,662 आवेदन मिले हैं। यहां सुधार या पता बदलने के आवेदन 11,563 हैं।

दिल्ली के हर जिले में आवेदन 

जिला नए नाम जोड़ने के आवेदन सुधार/पता बदलने के आवेदन किसके आवेदन ज्यादा
पश्चिम 31,224 25,986 नए नाम
उत्तर-पश्चिम 23,611 22,787 नए नाम
बाहरी उत्तर 12,662 11,563 नए नाम
पूर्वी 23,272 33,767 सुधार/पता बदलाव
उत्तर-पूर्वी 26,189 33,430 सुधार/पता बदलाव
दक्षिण-पूर्वी 26,808 31,109 सुधार/पता बदलाव
नई दिल्ली 2,768 2,793 सुधार/पता बदलाव
पुरानी दिल्ली 8,024 12,126 सुधार/पता बदलाव
उत्तर 18,759 18,956 सुधार/पता बदलाव

बाकी 10 जिलों में तस्वीर उलट

दिल्ली के बाकी 10 जिलों में नए नाम जुड़वाने की तुलना में मौजूदा मतदाता सूची में सुधार या पता बदलने के आवेदन ज्यादा हैं।

  • पूर्वी जिले में सुधार के 33,767 आवेदन आए हैं, जबकि नए नाम जोड़ने के 23,272 आवेदन हैं।
  • उत्तर-पूर्वी जिले में सुधार के 33,430 और नए नाम जोड़ने के 26,189 आवेदन मिले हैं।
  • वहीं दक्षिण-पूर्वी जिले में सुधार के 31,109 और नए नाम जोड़ने के 26,808 आवेदन आए हैं।

पूरी दिल्ली में सुधार के आवेदन ज्यादा

पांच सितंबर तक पूरी दिल्ली में नए नाम जोड़ने के लिए 2,32,056 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके मुकाबले मौजूदा मतदाता सूची में पता बदलने या प्रविष्टि में संशोधन के लिए 2,69,523 आवेदन आए हैं। यानी राजधानी में नए नाम जोड़ने की तुलना में मतदाता सूची में सुधार या पता बदलने के 37,467 आवेदन ज्यादा हैं।

पूरी दिल्ली पर एक नजर 

आवेदन का प्रकार 5 सितंबर तक आवेदन
नए नाम जोड़ने के लिए 2,32,056
सुधार/पता बदलने के लिए 2,69,523
अंतर 37,467 (सुधार/पता बदलाव ज्यादा)

नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली में भी अंतर

जिला स्तर पर आंकड़ों में काफी अंतर दिखाई देता है। नई दिल्ली जिले में नए नाम जोड़ने के 2,768 आवेदन आए हैं, जबकि सुधार या पता बदलने के 2,793 आवेदन मिले हैं।

पुरानी दिल्ली में नए नाम जोड़ने के 8,024 और सुधार या पता बदलने के 12,126 आवेदन आए हैं। वहीं उत्तर जिले में नए नाम जोड़ने के 18,759 आवेदन मिले हैं, जबकि सुधार या पता बदलने के आवेदन 18,956 हैं।

यह भी पढ़ें- द न्यूयार्क टाइम्स में छाई धनबाद की जानवी, दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर रखी बेबाक राय

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5 मंजिल वाली इमारतें होंगी सील, नपेंगे अफसर; CM बोलीं- दिल्लीवालों की सुरक्षा से समझौता नहीं